Monday, August 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विधान परिषद में सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत से पेश किया गया सवाल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मुकुल यादव के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर से एक सवाल प्रस्तुत किये जाने का मामला सामने आने के बाद सभापति ने इसकी जांच के आदेश दिये हैं।

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि सपा के विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव के नाम से गत पांच अगस्त को विधान परिषद में नियम—111 के तहत लोक महत्व के प्रश्न से सम्बन्धित पत्र दिया गया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बारे में सवाल उठाये गये थे।

उन्होंने बताया कि बाद में सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि उन्होंने तो यह प्रश्न दिया ही नहीं है और जो पत्र दिया गया है उसमें उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं।

सिंह ने बताया कि इस पर उन्होंने गत छह अगस्त को विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि जिस जगह पर प्रश्न दाखिल किये जाते हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी कि वह पत्र किसने दिया था और अगर विधान परिषद के किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में सपा सदस्य मुकुल यादव से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विधान परिषद के सूत्रों ने बताया कि मुकुल यादव के कथित हस्ताक्षर से पूछे गये सवाल पर परिषद ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी और जब महकमे ने यादव से पूछा तो यह मालूम हुआ कि उन्होंने तो ऐसा कोई प्रश्न पूछा ही नहीं है।

उन्होंने बताया कि जब मुकुल यादव द्वारा ही पूछे गये अन्य प्रश्नों में उनके दस्तखत अलग पाये गये तो उनसे इसकी पुष्टि की गयी, तब सारा मामला उजागर हुआ।

Tags: सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत
Previous Post

Ukrainian drone strike में रूस के Nizhnekamsk शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

Next Post

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इटावा: पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

August 10, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

August 10, 2026
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में महिला ने प्रशिक्षु IPS अधिकारी के पिता पर जमीन विवाद में गोली चलवाने का लगाया आरोप

August 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में लिपिक पर घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी लिपिक हिरासत में

August 10, 2026
Next Post

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

Recent Posts

इटावा: पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने...

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

गोंडा, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा...

विधान परिषद में सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत से पेश किया गया सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मुकुल यादव के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर से एक सवाल प्रस्तुत...

Ukrainian drone strike में रूस के Nizhnekamsk शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत...

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group