Monday, August 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। मंदिर सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए 5,300 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिसके बाद एक चयन समिति ने साक्षात्कार के लिए 18 उम्मीदवारों को चुना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि चुने गए उम्मीदवारों का मंगलवार और बुधवार को मंदिर परिसर में साक्षात्कार लिया जाएगा।

साक्षात्कार लेने वाले पैनल में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और शिर्डी साईंबाबा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि सीईओ का मुख्य कार्य मंदिर के कामकाज का प्रबंधन देखना होगा, इसलिए उम्मीदवार के पास प्रबंधन का बेहतर अनुभव होना जरूरी है।

मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चुने गए उम्मीदवार का हिंदू होना और हिंदू धर्म की सभी परंपराओं और नियमों का पालन करना जरूरी है, जिसमें पूरी तरह शाकाहारी होना और शराब या नशे से दूर रहना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि आयु सीमा 50 से 70 साल तय की गई है।

ट्रस्ट के अधिकारियों ने जून के पहले सप्ताह में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप लगने के बाद एक सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और शुरुआत में उसे जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।

Tags: अयोध्याश्री राम जन्मभूमि तीर्थ
Previous Post

आगरा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

Related Posts

खेल

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

August 10, 2026
देश

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

August 10, 2026
देश

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

August 10, 2026
देश

फिल्म निर्माता शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री से रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप

August 10, 2026
Next Post

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

Recent Posts

इटावा: पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने...

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

गोंडा, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा...

विधान परिषद में सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत से पेश किया गया सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मुकुल यादव के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर से एक सवाल प्रस्तुत...

Ukrainian drone strike में रूस के Nizhnekamsk शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत...

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group