Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। ईओ प्रेमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, पालिका अध्यक्ष की ओर से भी ईओ के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

मामला बुधवार को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक का है। बैठक में करीब नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान का प्रस्ताव रखा गया था। ईओ के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला था।

वहीं, पालिका अध्यक्ष का कहना था कि इन कर्मचारियों को बोर्ड की अनुमति के बिना रखा गया था, इसलिए वेतन भुगतान के प्रस्ताव पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी मुद्दे पर बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

ईओ प्रेमनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में पालिका अध्यक्ष पर बोर्ड सदस्यों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने, धमकी देने और हाथापाई का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार ईओ की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने आरोपों को गलत बताते हुए ईओ पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

गुरुवार को विवाद का असर नगर पालिका के कामकाज पर भी दिखाई दिया। पालिका अध्यक्ष और ईओ के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से जनसुनवाई प्रभावित रही। अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। ईओ प्रेमनाथ ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वह कार्यालय नहीं गए।

विवाद के बाद नगर पालिका के सभासद भी अलग-अलग पक्षों के समर्थन में दिखाई दिए। कुछ सभासदों ने ईओ के समर्थन में पुलिस को जानकारी दी, जबकि अन्य ने पालिका अध्यक्ष के पक्ष में अपनी बात रखी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों और आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Ayodhya NewsRudauli Nagar PalikaRudauli News
Previous Post

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

September 23, 2026
अयोध्या

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

September 23, 2026
अयोध्या

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

September 23, 2026
अयोध्या

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

September 22, 2026

Recent Posts

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड में सामने आए एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार...

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group