Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Belgium vs Iran: ईरान और बेल्जियम ने लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला, ग्रुप जी में अभी तक सभी मैच ड्रॉ रहे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
Belgium vs Iran: ईरान और बेल्जियम ने लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला, ग्रुप जी में अभी तक सभी मैच ड्रॉ रहे

बेल्जियम ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन वह ईरान के गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद को नहीं छका पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

बेल्जियम और ईरान दोनों को इस मैच में जीत की सख्त दरकार थी लेकिन इन दोनों ने अपना लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला। असल में ग्रुप जी में अभी तक सभी मैच ड्रॉ रहे हैं और चारों टीम के दो-दो अंक हैं। बेल्जियम हालांकि गोल अंतर के कारण सबसे नीचे है जबकि ईरान दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड पहले और मिस्र तीसरे स्थान पर है।

बेल्जियम के डिफेंडर नाथन नगोय को 66वें मिनट में लाल कार्ड मिला जब उन्होंने गेंद को पीछे की ओर गलत तरीके से किक किया और फिर ईरान के स्टार खिलाड़ी मेहदी तारेमी को गोल करने का साफ मौका मिलने से रोकने के लिए फाउल किया।

ईरान इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके विपरीत वह बेल्जियम था जिसने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने की बेहतर मौके बनाए। लेकिन बेइरानवंद मजबूत दीवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने सात बार गेंद को गोल में जाने से रोका।

सोफी स्टेडियम में आए इस नतीजे से दोनों में से कोई भी टीम खुश नहीं होगी।

ईरान को फीफा की विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज यूरोप की दिग्गज टीम को उसके अधिकतर दर्शकों के सामने खेलते हुए हराने का सुनहरा अवसर गंवाने का अफसोस होगा। अमेरिका ने ईरान पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखे हैं जिससे उसके प्रशंसक यहां नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक की टीम को भी इससे परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है।

ईरान की टीम को मैच खत्म होने के बाद तुरंत ही लॉस एंजिलिस छोड़कर मैक्सिको स्थित अपने आधार शिविर में लौटना पड़ता है।

बेल्जियम की टीम में कई स्टार खिलाड़ी है लेकिन वह अभी तक विश्व कप में दो मैच में गोल नहीं कर पाई है। मिस्र के खिलाफ वह आत्मघाती गोल के कारण ही मैच ड्रॉ करा पाई थी।

बेल्जियम अपने पिछले 15 प्रतिस्पर्धी मैचों में अपराजित रहा है, लेकिन विश्व कप में 53 शॉट गोल पर मारने के बावजूद वह खाता खोलने में नाकाम रहा है। यह सिलसिला चार साल पहले कतर में खेले गए उसके तीन मैचों में किए गए एकमात्र गोल के बाद से जारी है।

पहले 60 मिनट में बेल्जियम का दबदबा बना रहा, लेकिन ईरान को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले जिन्हें गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस ने शानदार तरीके से नाकाम कर दिया। कर्टोइस ने भी बेइरानवंद की तरह ही बेहतरीन बचाव किये।

ईरान की टीम को भी शुरुआत में गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले। तारेमी ने तो गोल कर भी दिया था लेकिन वीडियो समीक्षा में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया।

दूसरे हाफ में बेइरानवंद ने मैक्सिम डे कुइपर को दो बार गोल करने से रोका। बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकु बीमारी के कारण मैच में नहीं खेल पाए।

Tags: Belgium vs Iran
Previous Post

प्रयागराज: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Next Post

बलिया में एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन घायल

Related Posts

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Next Post
बलिया में एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन घायल

बलिया में एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन घायल

Recent Posts

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group