Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

जीत के लिए 220 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन नौ ओवर के भीतर पांच विकेट गंवाने के बाद उसकी हार लगभग तय हो गई। पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे। इस जीत के साथ भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड (0-2) और इंग्लैंड (0-4) में लगातार दो श्रृंखलाओं में मिली हार के बाद पहली बार बतौर कप्तान श्रृंखला जीत दर्ज की।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज यश ठाकुर पर छक्का और चौका जड़ा, लेकिन अगली ही कोशिश में विकेटकीपर किशन ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

रेयन बर्ल (20) और तादिवानाशे मारुमनी (24) कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय आक्रमण के सामने कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

अभिषेक शर्मा ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि पदार्पण कर रहे यश ठाकुर (30 रन पर दो विकेट) और प्रिंस यादव (10 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट झटके। तिलक और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

भारत की इस शानदार जीत के बीच प्रिंस यादव की चोट चिंता का विषय रही। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह गेंदबाजी के दौरान मैदान छोड़कर बाहर चले गए, जिससे टीम के चोट प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

इस जीत की नींव भारत की दमदार बल्लेबाजी ने रखी। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ किशन ने इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और फिर तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।

किशन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगली 31 रन केवल 13 गेंदों में बनाकर रनगति को तेज कर दिया।

उनकी पारी की खासियत लेग साइड पर लगाए गए दमदार शॉट रहे। उन्होंने ऑफ स्पिनर बेनेट की गेंदों पर मिडविकेट क्षेत्र में लगातार दो चौके जड़े, जबकि तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस के ओवर में दो चौके और एक शानदार छक्का लगाकर दबाव बनाया।

तिलक ने भी दूसरे छोर से अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।

तिलक ने जिम्बाब्वे के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने इवांस की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का भी जड़ा।

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जोड़कर टीम को 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले भारत को शुरुआती झटके अभिषेक शर्मा (आठ) और वैभव सूर्यवंशी (20) के रूप में लगे।

अभिषेक मुजरबानी की गेंद पर आसान कैच थमा बैठे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने रिचर्ड नगरावा के एक ओवर में एक छक्का और तीन चौके लगाकर आक्रमक शुरुआत की लेकिन वह नौ गेंद में 20 रन बनाकर नगरावा की बाउंसर पर आउट हो गये।

इन शुरुआती सफलताओं के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सकें और किशन तथा तिलक की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

Tags: इशान-तिलक का तूफान
Previous Post

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

Next Post

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
Next Post

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group