Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: मुख्यमंत्री कल रुदौली विधानसभा क्षेत्र 378 करोड़ रुपये लागत की 126 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
June 18, 2026
in अयोध्या, राजनीति
0

अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 19 जून को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के माँ कामाख्या नगर पंचायत पहुंचकर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री लगभग 378 करोड़ रुपये लागत की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसे रुदौली विधानसभा के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। इन परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में विधायक रामचंद्र यादव की सक्रिय भूमिका रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:35 बजे माँ कामाख्या धाम स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड पर विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धपीठ माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पहुंचकर 378 करोड़ रुपये की 126 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 73 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 51 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, नगर एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे रुदौली से रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम को भी विशेष सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है।धाम के विकास एवं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर क्षेत्रवासियों की निगाहें मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर टिकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने हेलीपैड, पार्किंग स्थल, मंदिर परिसर, वीआईपी मार्ग एवं जनसभा स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा रुदौली विधानसभा के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री के आगमन और विकास परियोजनाओं की सौगात को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री तेज तिवारी, किशोरी लाल भारती, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Tags: अयोध्या: मुख्यमंत्री कल रुदौली
Previous Post

सूरत में ईवी शोरूम, तीन अन्य दुकानें आग में जलकर खाक; कई वाहन क्षतिग्रस्त

Next Post

रुदौली में कोर्ट के आदेश पर खेत जोताई करने गए अधिवक्ता के भांजे को ट्रैक्टर में बांधा, मुकदमा दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
अयोध्या

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

September 7, 2026
अयोध्या

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

September 7, 2026
Next Post

रुदौली में कोर्ट के आदेश पर खेत जोताई करने गए अधिवक्ता के भांजे को ट्रैक्टर में बांधा, मुकदमा दर्ज

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group