Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शराब पीने पर आपको चिप्स और नाचोज जैसे खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा क्यों होती है?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 14, 2026
in Featured
0
शराब पीने पर आपको चिप्स और नाचोज जैसे खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा क्यों होती है?

क्या आपने कभी सोचा है कि चिप्स, नाचोज और नमकीन नट्स जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बीयर या शराब के साथ इतने अच्छे क्यों लगते हैं? और कभी-कभी शराब पीते समय आपको ‘जंक फूड’ खाने की ऐसी तीव्र इच्छा होती है जिसे रोकना मुश्किल क्यों हो जाता है?

हमारे नये अध्ययन में इसका कारण जानने के लिए ऑस्ट्रेलियाई लोगों के आहार और शराब के सेवन की आदतों का विश्लेषण किया गया।

अल्कोहल में ऊर्जा भरपूर होती है, लेकिन यह भूख को भी बढ़ाता है। हमने पाया कि अल्कोहल शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता की जैविक प्रवृत्ति को बढ़ाकर आपको अधिक अस्वास्थ्यकर भोजन (जंक फूड) खाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

प्रोटीन की तीव्र इच्छा

हमारे पिछले शोध में पाया गया था कि मनुष्यों और अन्य जानवरों में प्रोटीन के लिए एक विशेष प्रकार की भूख होती है। जब हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है, तो हम विशेष रूप से मसालेदार और प्रोटीन-समृद्ध खाद्य पदार्थों की इच्छा करते हैं और मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं।

प्रोटीन की इच्छा और मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज का संकेत मस्तिष्क को एफजीएफ21 नामक एक हार्मोन द्वारा दिया जाता है। जब शरीर में प्रोटीन की कमी का पता चलता है, तो यकृत (लिवर) इस हार्मोन को जारी करता है।

वैज्ञानिक इसे ‘एपरिटिफ प्रभाव’ कहते हैं और उन्होंने दिखाया है कि यह नमकीन/चटपटे खाद्य पदार्थों की इच्छा को बढ़ाता है।

लेकिन सभी मसालेदार/चटपटे खाद्य पदार्थ एक जैसे नहीं होते। पहले नमकीन स्वाद के मुख्य स्रोत प्रोटीन-समृद्ध खाद्य पदार्थ होते थे, जैसे मांस, समुद्री भोजन, पोल्ट्री और दालें।

हालांकि, अत्यधिक प्रसंस्कृत (अल्ट्रा-प्रोसेस्ड) खाद्य पदार्थ इस श्रेणी में नहीं आते। आज औद्योगिक खाद्य प्रणालियों के जरिये ऐसे कई खाद्य पदार्थों को बनाया जाता है, जिनमें नमकीन स्वाद मिलाया जाता है, लेकिन उनमें प्रोटीन कम और वसा और कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं, जैसे चिप्स, नमकीन, पिज्जा और हॉट डॉग।

हमने ऐसे खाद्य पदार्थों को ‘प्रोटीन डिकॉय’ कहा है: ये प्रोटीन-समृद्ध खाद्य पदार्थों से जुड़े होते हैं, लेकिन वास्तव में ये वसा और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर ऊर्जा देते हैं।

‘प्रोटीन डिकॉय’ चिकित्सा विज्ञान और आनुवंशिकी में उपयोग किए जाने वाले कृत्रिम या संशोधित प्रोटीन होते हैं।

इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा खा सकते हैं।

हमारे नए अध्ययन में पाया गया कि शराब के सेवन का संबंध नमकीन/चटपटे खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से था। लेकिन कुल ऊर्जा सेवन पर इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता था कि कौन से खाद्य पदार्थ खाए गए थे।

जब कम वसा वाले मांस, पोल्ट्री या दालों जैसे संपूर्ण (प्राकृतिक) नमकीन खाद्य पदार्थ चुने गए, तो प्रोटीन का सेवन अधिक था, लेकिन कैलोरी का सेवन अधिक नहीं हुआ।

शराब के बिना भी, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार अधिक ऊर्जा सेवन और वजन बढ़ने से जुड़े होते हैं।

इसमें कई कारक योगदान देते हैं, जिनमें अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की कम मात्रा भी शामिल है। शरीर के प्रोटीन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक भोजन करना पड़ता है, जिसे ‘प्रोटीन लेवरेज’ कहा जाता है।

हमने यह मॉडल तैयार किया कि एफजीएफ21, अल्कोहल और प्रोटीन की भूख किस प्रकार प्रसंस्कृत या अप्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार के साथ परस्पर क्रिया करते हैं।

हमने अपने मॉडल का परीक्षण ऑस्ट्रेलियाई वयस्क स्वास्थ्य सर्वेक्षण के 9,337 वयस्कों के विस्तृत दैनिक आहार रिकॉर्ड का उपयोग करके किया, जिनमें से एक-तिहाई ने सर्वेक्षण के दिन शराब पीने की जानकारी दी थी।

ऑस्ट्रेलिया में शराब और अप्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन और मोटापे की दर दुनिया में सबसे अधिक है।

यदि आप नियमित रूप से शराब पीते हैं, तो इसके साथ होने वाली नमकीन/चटपटे भोजन की लालसा को समझें कि यह क्या है: आपका शरीर प्रोटीन की इच्छा कर रहा है। इसका समाधान ऐसे नमकीन, प्रोटीन-समृद्ध संपूर्ण खाद्य पदार्थ जैसे कम वसा वाले ठंडे मांस, भुने हुए चने, अंडे या समुद्री भोजन खाकर करें।

(द कन्वरसेशन)

Tags: शराब पीने पर आपको चिप्स
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की जीत से तुर्किए की वापसी के जश्न में रंग में भंग डाला, पैट्रिक बीच पर दांव लगाना हुआ सफल

Next Post

मुजफ्‍फरपुर: नीट और अन्य परीक्षाओं के फर्जी प्रश्न-पत्र बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Related Posts

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?
Featured

New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?

July 19, 2026
Next Post
मुजफ्‍फरपुर: नीट और अन्य परीक्षाओं के फर्जी प्रश्न-पत्र बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

मुजफ्‍फरपुर: नीट और अन्य परीक्षाओं के फर्जी प्रश्न-पत्र बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group