अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर ‘‘बहुत जोरदार हमला’’ करेगा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धमकी दी कि ‘‘बहुत जल्द’’ ईरान के तेल और गैस उद्योगों—जिनमें महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप भी शामिल है—पर ‘पूरी तरह से कब्ज़ा’ कर लिया जाएगा।
यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान में बृहस्पतिवार सुबह तक अमेरिकी हमले की तीव्रता और दायरा एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा दिखाई दिया।
ईरान ने नुकसान के बारे में बहुत कम जानकारी दी और कहा कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर जवाबी हमला किया जैसा कि उसने एक दिन पहले किया था।
अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरानी तेल ले जा रहे एक टैंकर पर मिसाइलें दागीं।
The United States will be hitting Iran (Whose Navy, Air Force, Radar, Anti Aircraft, and all other forms of Defense, together with most its offensive capability, are GONE!), VERY HARD TONIGHT. At some point in the not too distant future, we will be taking Kharg Island, and other… pic.twitter.com/RPeL3khVrr
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 11, 2026










