अयोध्या, मंगलवार रात पांच मिनट चली चक्रवाती आंधी ने दर्जन भर गांवों को प्रभावित किया।चक्रवाती आंधी की चपेट में आने से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और 25 से 30 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
डिलवल में पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई,इसके अलावा कई मकानों को नुकसान पहुंचा।हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा।
वन विभाग व प्रशासन की टीमों ने रातभर राहत और मार्ग बहाली का कार्य किया। बिजली विभाग युद्धस्तर पर मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटा रहा।










