अयोध्या, पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से मंगलवार देर रात कछुआ तस्करी का एक मामला पकड़ा गया। नजीरपुर के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में बड़े-बड़े कछुए बरामद हुए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद कछुओं को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि कछुओं को अवैध रूप से खाने या तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को दे दी गई है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है।
जांच के बाद ही तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों के वास्तविक उद्देश्य का खुलासा हो सकेगा।










