दक्षिणी फिलीपींस में आए एक तेज भूकंप के बाद पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के तटीय इलाकों के लिए शुरुआती सुनामी चेतावनी जारी कर दी। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, सोमवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया।
फिलीपीन के अधिकारियों ने भीषण भूकंप के कारण कम से कम चार लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना दी है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संस्थान ने बताया कि यह भूकंप सुबह 7:37 बजे स्थानीय समय पर आया और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सारंगानी प्रांत में मआसिम शहर के तट से 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में था।
दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं। फिलीपीन में भूकंप के बाद बिजली गुल होने की सूचना मिली और राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया।
फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप आने के बाद कहा था कि फिलीपीन के कुछ समुद्री तटों पर सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें आने की आशंका हैं।
संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं या अंदरूनी इलाकों में सुरक्षित पहुंच जाएं।’’
ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में सुनामी की कुछ लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप से कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है और कई जगह बिजली भी चली गई। आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए। फिलहाल इंडोनेशिया और फिलीपींस दोनों में किसी बड़े नुकसान या मौत की शुरुआती खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास के इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।
यह भूकंप मिंडानाओ के पास समुद्र में आया, जो फिलीपींस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय इलाकों में से एक माना जाता है। फिलीपींस ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम की एक भूकंपीय पट्टी पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं मिलती हैं और अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।
इसके अलावा, जापान की मौसम एजेंसी ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी जापान के पूर्वी प्रशांत तट के इबाराकी प्रांत से लेकर दक्षिण में ओकिनावा द्वीप तक के तटीय इलाकों के लिए दी गई है, क्योंकि फिलीपींस में यह बड़ा भूकंप आया है।
More wild footage from today’s massive earthquake in the Philippines. pic.twitter.com/Cdylad2d7W
— Breaking911 (@Breaking911) June 8, 2026










