Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पटना स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ में अग्नि सुरक्षा जांच के दौरान मिली संरचनात्मक खामियां

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 7, 2026
in देश
0
पटना स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ में अग्नि सुरक्षा जांच के दौरान मिली संरचनात्मक खामियां

बिहार पुलिस ने रविवार को पटना स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (केजीएस) में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के दौरान कई संरचनात्मक खामियां पाईं। इसने कहा कि संस्थान को एक सप्ताह के भीतर इन खामियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद यह अग्नि सुरक्षा जांच की गयी।

केजीएस पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान है, जिसकी स्थापना फैसल खान ने की थी, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है। यह कोचिंग संस्थान छात्रों को प्रतियोगी और सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध है।

सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के दौरान हमें केजीएस में कुछ खामियां मिली हैं और जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। यदि वे एक सप्ताह के भीतर अनुपालन करने में विफल रहते हैं, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि केजीएस में ‘फायर अलार्म सिस्टम’ में खामियां पाई गईं, जबकि फायर पंप भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ओवरहेड वॉटर टैंक की क्षमता भी अपर्याप्त थी और कोई स्थायी अग्निशमन प्रणाली भी नहीं थी।

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, केजीएस के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

राज्यव्यापी ऑडिट अभियान का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुई आग की घटनाओं के मद्देनजर, सभी होटलों, अस्पतालों और विभिन्न संस्थानों के लिए बड़े पैमाने पर अग्नि सुरक्षा ऑडिट और जांच की जा रही है। उन्हें उचित अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने और अग्निशमन विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।’’

राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बिहार के 1,943 अस्पतालों में से 1,679 और राज्य के 4,020 होटलों में से 3,744 में अग्नि सुरक्षा ऑडिट और संबंधित अनुपालन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

बयान के मुताबिक, बचे हुए अस्पतालों और होटलों को सरकार द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों और अन्य प्रावधानों का जल्द से जल्द अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Tags: पटना स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज
Previous Post

कानपुर में गहने लूटने के लिए कोचिंग संचालक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Next Post

ईरान की फुटबॉल टीम विश्वकप के लिए रवाना होने को तैयार, कुछ अधिकारियों नहीं मिला अमेरिका का वीजा

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
ईरान की फुटबॉल टीम विश्वकप के लिए रवाना होने को तैयार, कुछ अधिकारियों नहीं मिला अमेरिका का वीजा

ईरान की फुटबॉल टीम विश्वकप के लिए रवाना होने को तैयार, कुछ अधिकारियों नहीं मिला अमेरिका का वीजा

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group