Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली होटल अग्निकांड : IVF की प्रक्रिया से गुजर रहे अफ्रीकी दंपति को मौत भी एक-दूसरे से जुदा नहीं कर सकी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 4, 2026
in देश
0
दक्षिण दिल्ली के होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत, 35 लोगों का हुआ रेसस्कू

दिल्ली के एक अस्पताल में आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजर रहे अफ्रीकी दंपति को मौत भी एक-दूसरे से जुदा नहीं कर सकी। दोनों ने मालवीय नगर में आग की चपेट में आए होटल में धुएं के कारण दम घुटने की वजह से एक-दूसरे की बाहों में दम तोड़ दिया।

हौज रानी स्थित ‘फ्लरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में बुधवार को लगी भीषण आग में 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक अफ्रीकी दंपति भी शामिल है, जिनके शव इमारत के भूतल पर स्थित एक बाथरूम के अंदर बरामद हुए। माना जा रहा है कि दंपति ने आग की लपटों से बचने के लिए बाथरूम में शरण ली थी, लेकिन धुएं के कारण दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई।

दंपति से परिचित मैक्स स्मार्ट अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों संतान सुख पाने के लिए ‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवीएफ) की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और उन्होंने पास में स्थित ‘फ्लरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में ठहरने का फैसला किया था।

Join Our Whatsapp Group

घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल अस्पताल के ड्यूटी प्रभारी वसीम रजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में उस दृश्य को प्रेम की ऐसी मिसाल करार दिया, जो ताजमहल से भी बढ़कर है।

रजा ने कहा, “हमने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला और अंदर जो देखा, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मैंने अपने करियर में कई शव देखे हैं, लेकिन वहां के मंजर ने मुझे झकझोरकर रख दिया।”

रजा के मुताबिक, हाल में एक चिकित्सीय प्रक्रिया से गुजरी महिला टॉयलेट सीट पर, जबकि उसका पति बगल में एक कुर्सी पर बैठा हुआ था। उन्होंने बताया, “दोनों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे। उन्होंने एक-दूसरे को बाहों में लपेट रखा था। महिला का सिर उसके पति के कंधे पर टिका हुआ था।

रजा के अनुसार, “बचावकर्मियों ने तुरंत दंपति की नब्ज जांची और सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक उपाय देने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने कोई हरकत नहीं की। उनकी मौत संभवतः धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दृश्य को देखकर लग रहा था कि जिंदगी के अंतिम पलों में भी दंपति ने एक-दूसरे की बाहों में सुकून तलाशने की कोशिश की।

रजा ने कहा, “जब मौत करीब नजर आ रही थी, तो दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में उसका सामना करने का फैसला किया। यह एक ऐसा दृश्य था, जो मेरे जहन में हमेशा रहेगा।

होटल के पास रहने वाले स्थानीय कैब संचालक इकरार ने बताया कि इलाके के कई चालक दंपति को जानते थे, क्योंकि दोनों का इलाज के सिलसिले में अक्सर होटल से अस्पताल आना-जाना होता था।

इकरार ने कहा, “वे आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। इलाके के चालक अक्सर उन्हें अस्पताल ले जाते और वापस लाते थे। वे परिवार बढ़ाने की उम्मीद से यहां आए थे।

Tags: IVF की प्रक्रिया से गुजर रहे
Previous Post

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोनू ने बलिया की अदालत में किया आत्मसमर्पण

Next Post

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
Next Post
कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

Recent Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group