Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान ने ड्रोन से कुवैत के हवाई अड्डे पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
ईरान ने ड्रोन से कुवैत के हवाई अड्डे पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

ईरान के ड्रोन हमले में भारी नुकसान पहुंचने और एक व्यक्ति की मौत के बाद कुवैत ने देश के मुख्य हवाई अड्डे को बुधवार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।

यह ड्रोन हमला तब किया गया जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किये थे।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि देश ने अमेरिका और इजराइल के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के बारे में मध्यस्थों के साथ वार्ता बंद कर दी है। एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ईरान चाहता था कि वार्ता फिर से शुरू करने से पहले लेबनान में हुए संघर्ष विराम को पूरी तरह लागू कराया जाये।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि बातचीत जारी है।

ये वार्ता कई सप्ताह से खिंचती जा रही है और खाड़ी क्षेत्र में बार-बार होने वाले हमलों और लेबनान में इजराइल के बढ़ते युद्ध से इन प्रयासों पर और भी दबाव पड़ रहा है।

इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है जो दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि ‘‘कई दुश्मन ड्रोनों’’ ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की इमारत को निशाना बनाया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और ‘‘कई लोग’’ घायल हो गए।

बाद में, कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में बताया कि कुवैत एयरवेज ने अपनी उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया था।

नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे को बाद में आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया और कुवैत एयरवेज की उड़ानें प्रभावित टर्मिनल के बजाय दूसरे टर्मिनल से फिर से शुरू हुईं।

अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान ने कुवैत पर दो मिसाइलें दागीं जिन्हें रास्ते में मार गिराया गया।

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन पर दागी गई ईरानी मिसाइलों के जवाब में ईरान के एक सैन्य स्टेशन को निशाना बनाया।

ईरान के अर्धसैनिक ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने स्वीकार किया कि उसने पांचवें बेड़े के मुख्यालय और एक अन्य देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन उसने कुवैत का नाम नहीं लिया। उसने कहा कि ये हमले केशम द्वीप पर हुए हमलों के जवाब में किये गये थे।

मध्यस्थता में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ईरान ने मंगलवार को वार्ता नहीं की, जबकि पहले उसने कहा था कि बातचीत जारी रखने के लिए लेबनान में संघर्ष विराम लागू होना आवश्यक है।

ट्रंप ने वार्ता रुकने संबंधी खबरों को ‘‘झूठा और भ्रामक’’ बताया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे बीच बातचीत लगातार जारी है। वे किस दिशा में ले जाएंगे, यह कोई नहीं जानता, लेकिन जैसा कि मैंने ईरान से कहा कि अब समय आ गया है कि किसी न किसी तरह आपको एक समझौता करना ही होगा।

जून, 2026 को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले के कारण कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kuwait International Airport) के टर्मिनल 1 को गंभीर नुकसान पहुँचा है। कुवैत के अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 63 लोग घायल हुए हैं। pic.twitter.com/7AMOjRhgSH

— muhammad minhaj (@minhajmuhammad0) June 3, 2026

Tags: ईरान ने ड्रोन से कुवैत के
Previous Post

प. बंगाल: 58 विधायकों ने तृणमूल से निष्कासित रीताब्रता को विधायक दल का नेता बनाए जाने का किया समर्थन

Next Post

बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पहुंची बांग्लादेशियों की भीड़, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वापस भेजने की तैयारी

Related Posts

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Next Post
बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पहुंची बांग्लादेशियों की भीड़, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वापस भेजने की तैयारी

बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पहुंची बांग्लादेशियों की भीड़, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वापस भेजने की तैयारी

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group