Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में खौफनाक हत्याकांड, मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या, महिला और दो बेटों समेत 4 गिरफ्तार

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
June 1, 2026
in अयोध्या, क्राइम
0
अयोध्या में खौफनाक हत्याकांड, मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या, महिला और दो बेटों समेत 4 गिरफ्तार

अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ककरही बाजार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जहां शौचालय जाने जैसी छोटी सी बात पर परिवार के ही लोगों ने अपने सगे संबंधी की लाठी-डंडों और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी के भी हाथ-पैर तोड़ दिए गए। कैंट थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर महिला और दो सगे बेटों समेत परिवार के 4 आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे और चारपाई की पटिया भी बरामद कर ली है।

मामला थाना कैंट क्षेत्र का है, जहां वादिनी रेनू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शौचालय जाने की बात को लेकर उनके परिवार के ही मौजीराम और उसके बेटों ने उनके 40 वर्षीय पति राधेश्याम यादव पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया था।

दबंगों ने राधेश्याम को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू किया और इसी दौरान आरोपी घनश्याम यादव ने चारपाई की लकड़ी की पटिया को राधेश्याम के पेट में जबरन घोंप दिया। पति को बचाने दौड़ीं रेनू यादव को भी आरोपियों ने इस कदर पीटा कि उनके हाथ-पैर टूट गए।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्ले वालों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस टीम ने ककरही बाजार में दबिश देकर मुख्य आरोपी मौजीराम यादव, उसकी पत्नी मीना देवी, बेटे घनश्याम यादव और नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा की रहने वाली अनीता यादव पत्नी राजू यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चारपाई की पटिया और दो डंडे बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

इस तत्परता से की गई कार्रवाई और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी (प्रभारी चौकी सदर बाजार), महिला उपनिरीक्षक माधुरी यादव, हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार गुप्ता, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, महिला कांस्टेबल राखी शर्मा और महिला कांस्टेबल मोहिनी शामिल रहीं।

Tags: अयोध्या में मामूली विवाद में
Previous Post

अयोध्या: आज से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर जनौरा अंडरपास के ऊपर डायवर्जन; बनाई गई वैकल्पिक सर्विस रोड

Next Post

मेरठ में राजमार्ग किनारे खड़ी कार से युवक का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

Related Posts

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़
अयोध्या

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मेरठ में राजमार्ग किनारे खड़ी कार से युवक का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group