Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में उसके खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर हमले’’ किए हैं।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे के दौरान सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल एवं ड्रोन प्रतिष्ठान तथा तटीय निगरानी एवं रक्षा स्थलों समेत ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के ‘‘12 से अधिक’’ ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ये हमले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटे बाद किए गए जिसमें उन्होंने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैनिकों वाले एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान पर ‘‘बहुत कड़ा प्रहार’’ करने का संकल्प जताया था।

ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केश्म द्वीप पर हुए हमलों में दो लोग घायल हो गए। उत्तर-पश्चिम में खुजेस्तान प्रांत में भी विस्फोटों की खबर है।

इस बीच, ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा कंपनी ‘एम्ब्रे’ के अनुसार, मिस्र के दमियाता बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के कारण प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो पोतों में आग लग गई।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि अमेरिका के स्वामित्व वाले एक तैरते भंडारण केंद्र और यूनान के स्वामित्व वाले एक टैंकर पर किए गए इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार था। इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कई दिनों तक अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद विभिन्न मोर्चों पर फिर से हिंसा भड़कने से पूर्ण युद्ध की वापसी का खतरा बढ़ गया है।

अमेरिका का करीबी सहयोगी और क्षेत्रीय मध्यस्थ मिस्र पश्चिम एशिया के उन कुछ देशों में शामिल है, जो इस युद्ध के दौरान अब तक सीधे सैन्य हमलों का शिकार नहीं हुए है।

यदि यह पुष्टि होती है कि हमला ईरान या उसके सहयोगियों ने किया है तो इसे संघर्ष के दायरे के बड़े विस्तार के रूप में देखा जाएगा।

सऊदी अरब ने पिछले दो दिन में हुए उसके तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों के लिए इराकी मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने बुधवार को ट्रंप और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस से अलग-अलग मुलाकात की।

Tags: ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे
Previous Post

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

Next Post

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

Related Posts

खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
Next Post

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group