Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली: फ़र्ज़ी परिवहन पोर्टल का भंडाफोड़; लोगों को ठगने वाला एमसीए इटावा का अंशुल यादव गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 26, 2026
in क्राइम, देश
0

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जो सरकारी वेबसाइटों जैसी फर्जी वेबसाइट कथित रूप से बनाता था और उनके माध्यम से देश भर के लोगों से ठगी करता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इनमें आधिकारिक परिवहन सेवा वेबसाइट से मिलता-जुलता एक फर्जी पोर्टल भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी अंशुल यादव नामक आरोपी को वित्तीय जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (एमसीए) किया हुआ है।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘आरोपी ने ‘परिवहन.ऑनलाइन’ नामक एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर उसका संचालन किया, जिसे सरकारी परिवहन सेवा पोर्टलों जैसा दिखने के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि आम लोगों को भ्रमित कर उनका विश्वास जीता जा सके।”’

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने कहा कि पोर्टल का कथित तौर पर ऑनलाइन वाहन नंबर प्लेट बुकिंग और अन्य परिवहन संबंधी सेवाएं प्रदान करने के बहाने लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

यह मामला तब सामने आया जब एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन वाहन नंबर प्लेट बुक करने के प्रयास में उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

ऑनलाइन खोज के दौरान, शिकायतकर्ता को फर्जी पोर्टल मिला जो सरकारी वेबसाइट से मिलता जुलता था। पोर्टल पर अपने वाहन का विवरण दर्ज करने के बाद, शिकायतकर्ता ने 1,099 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद, उसे बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर अतिरिक्त भुगतान करने के लिए कहा गया, जिससे संदेह पैदा हुआ।

डीसीपी ने बताया, “शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मामले की सूचना दी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।”

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, वित्तीय लेनदेन की जांच, डोमेन पंजीकरण विवरणों का सत्यापन, आईपी लॉग की जांच और डिजिटल निगरानी की।

जांचकर्ताओं ने पाया कि वेबसाइट को जानबूझकर सरकारी पोर्टलों से मिलता जुलता बनाया गया था ताकि लोगों को ऑनलाइन भुगतान के बहाने ठगा जा सके।

सिंह ने कहा, ‘देश के विभिन्न हिस्सों से मिली कई शिकायतें भी आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर संचालित फर्जी वेबसाइटों और बैंक खातों से जुड़ी पाई गईं, जो साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के अंतरराज्यीय प्रभावों का संकेत देती हैं।’

बाद में पुलिस ने इटावा में छापेमारी कर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (एमसीए) किया है और उसे वेबसाइट डिजाइनिंग, बैकएंड मैनेजमेंट, डोमेन होस्टिंग और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम तथा क्यूआर-आधारित पेमेंट गेटवे के इंटीग्रेशन में विशेषज्ञता हासिल है।

पुलिस ने बताया कि अन्य सहयोगियों की संलिप्तता, जुड़े हुए बैंक खातों और अतिरिक्त पीड़ितों के संबंध में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस @DCPCentralDelhi के साइबर थाने की टीम ने फ़र्ज़ी सरकारी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

यातायात विभाग की वेबसाइट https://t.co/rOFUr1byIx से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर, अलग-अलग शुल्कों के नाम पर ठगी करने वाले अपराधी को पुलिस टीम ने उ. प्र. के… pic.twitter.com/piIbS6hw2b

— Delhi Police (@DelhiPolice) May 26, 2026

Tags: दिल्ली: फ़र्ज़ी परिवहन पोर्टल बनाकर
Previous Post

अयोध्या: रुदौली कोतवाली में एक विशेष बैठक, कोतवाल संजय मौर्य बोले- कुर्बानी पहले से तय और चिन्हित स्थानों पर ही

Next Post

रुदौली में गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद; ट्रेनों का ठहराव जारी, ग्रामीणों ने रेलमंत्री को सम्बोधित मांग एसडीएम को सौंपा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
Next Post

रुदौली में गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद; ट्रेनों का ठहराव जारी, ग्रामीणों ने रेलमंत्री को सम्बोधित मांग एसडीएम को सौंपा

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group