Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मिर्जापुर जिले में कथित ‘जिम जिहाद’ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गिरोहबंद और समाज-विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम’ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान खान और मौलाना खलीलुद्दीन समेत सभी आरोपी पहले से ही गिरफ्तार हैं और मिर्जापुर जिला कारागार में बंद हैं। पुलिस इस मामले में अदालत में छह हजार पन्नों का आरोप-पत्र भी दाखिल कर चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना इमरान खान अपने साथियों के साथ मिलकर जिम में आने वाली हिंदू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उनसे दोस्ती करते और फिर उन्हें गुमराह करके धर्मांतरण का दबाव बनाते थे। इतना ही नहीं, आरोपी उन्हें बुर्का पहनाकर कलमा पढ़वाते। शिकायत के अनुसार, इन महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उनसे पैसे भी ऐंठे जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लड़कियों को जिम में प्रशिक्षण के बहाने बहलाता-फुसलाता था और शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो तैयार करता था।

पुलिस ने इसे समाज में भय और आतंक फैलाने का तरीका माना है।

कोतवाली देहात थाने में 19/20 जनवरी को उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कुछ और धाराएं बढ़ाकर 17 अप्रैल को अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया गया।

जांच के बाद सभी 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गिरोहबंद और समाज-विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया। फिलहाल सभी आरोपी मिर्जापुर जिला कारागार में बंद हैं।

Tags: गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमा दर्ज
Previous Post

CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के ठीक से काम करने का किया दावा; पोर्टल से ‘कैप्चा’ फीचर हटाया

Next Post

भाजपा की महिला पार्षद ने वार्ड विकास कार्यों की ‘उपेक्षा’ के विरोध में सिर मुंडवाया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
Next Post

भाजपा की महिला पार्षद ने वार्ड विकास कार्यों की ‘उपेक्षा’ के विरोध में सिर मुंडवाया

Recent Posts

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। इस बार पहली बार यूक्रेन के उन...

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group