Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के ठीक से काम करने का किया दावा; पोर्टल से ‘कैप्चा’ फीचर हटाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सीबीएसई कक्षा 12 के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में तकनीकी खामियों की छात्रों की शिकायतों के बीच बोर्ड ने मंगलवार को दावा किया कि सिस्टम ठीक से काम कर रहा है और दिन की शुरुआत में लॉगिन से संबंधित केवल कुछ समस्याओं की ही रिपोर्ट मिली थी।

कई छात्रों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तकनीकी खराबी की शिकायत की जिनका दावा था कि पोर्टल ‘क्रैश’ हो गया था और वे लॉगइन या आवेदन जमा नहीं कर पा रहे थे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने  कहा कि उन्हें सुबह कुछ छात्रों के फोन आए थे जो लॉगइन नहीं कर पा रहे थे लेकिन उसके बाद कोई शिकायत नहीं मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी जब छात्र एक ही पेज खोलते हैं, तो पहले से सेव किया गया पेज फिर से खुल जाता है। मैंने उनसे कंप्यूटर रीस्टार्ट करने को कहा। उसके बाद मुझे कोई फोन नहीं आया।’’

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने अस्थायी समस्याओं का सामना कर रहे छात्रों को कुछ समय बाद फिर से प्रयास करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कभी-कभी वे लॉगइन नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे लंबे समय तक आवेदन प्रक्रिया में फंसे रहेंगे। वे इंतजार कर सकते हैं और फिर से आवेदन जमा कर सकते हैं।’’

भारद्वाज ने यह भी कहा कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है। भारद्वाज ने कहा, ‘‘मेरी तरफ से तो यह ठीक से काम कर रहा है। मैंने एक डमी उम्मीदवार के तौर पर भी आवेदन जमा किया था और वह सही तरीके से जमा हो गया।

बड़ी तकनीकी खराबी के दावों को खारिज करते हुए भारद्वाज ने कहा कि समस्याएं उपयोगकर्ताओं के कमजोर इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ी हो सकती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ छात्रों द्वारा ‘कैप्चा’ दिखाई नहीं देने की शिकायत किए जाने के बाद पोर्टल से ‘कैप्चा’ फीचर हटा दिया गया है।

जब भारद्वाज से पूछा गया कि क्या पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्टल पर अधिक उपयोगकर्ताओं के आने के कारण उसकी गति धीमी हो गई है, तो उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) हमारी वेबसाइट की देखरेख कर रहा है और उनकी तरफ से भी सब कुछ ठीक है। एनआईसी में भी एक टीम इस पूरे काम को देख रही है।

छात्रों और अभिभावकों द्वारा बोर्ड की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने छात्रों को अपनी चिंताएं उठाने के लिए 19 मई से 22 मई तक का समय दिया है।

छात्र 26 मई से 29 मई के बीच पुन: जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को देख सकेंगे।

बोर्ड ने इस बार यह भी निर्णय लिया है कि यदि छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, तो वे 700 रुपये के बजाय 100 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं। यदि वे उत्तर पुस्तिका का सत्यापन या पुष्टि करवाना चाहते हैं, तो उन्हें 500 रुपये के बजाय 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि वे किसी विशेष उत्तर की पुनः जांच करवाना चाहते हैं, तो शुल्क प्रति प्रश्न 25 रुपये होगा।

Tags: CBSE ने पुनर्मूल्यांकन पोर्टल
Previous Post

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

Next Post

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमा दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

September 20, 2026
Next Post

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमा दर्ज

Recent Posts

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group