Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झांसी में आईपीएल मुकाबलों पर सट्टा खिलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
झांसी में आईपीएल मुकाबलों पर सट्टा खिलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग (आईपीएल) के मुकाबलों के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले चार सटोरियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड के अलावा लगभग चार लाख रुपए कीमत की डिजिटल करेंसी भी बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर बबीना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर छापा मार कर आईपीएल क्रिकेट के नाम से सट्टा जुआ खेलने-खिलाने वाले चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये सटोरियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और तीन लाख 96 हजार 208 रुपए मूल्य के डिजिटल करेंसी क्वाईन भी बरामद किये हैं।

सिंह ने बताया कि इसके अलावा मौके पर मिले अभिलेखों के अनुसार सट्टा खिलाने के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए का लेनदेन संबंधी जानकारी भी मिली है।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने बताया कि पकड़े गये सटोरियों में संतोष श्रीवास, सचिन यादव, उमेश गुप्ता और आशीष अग्रवाल शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एजेंट के रूप में सट्टा खिलाने वाले संतोष श्रीवास ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मिशन कंपाउंड निवासी प्रेमनारायण के लिए 30 फीसदी कमीशन पर काम करता है और उसके साथी आशीष उमेश और सचिन सट्टे के लिए ग्राहक खोजते थे।

उन्होंने बताया की श्रीवास ने पुलिस को बताया है कि वे लंबे समय से सट्टेबाजी में संलिप्त रहे हैं और फिलहाल बबीना क्षेत्र स्थित बिरजू के मकान में किराये पर रहकर सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनके अन्य साथी बिरजू, प्रेमनारायण एवं निहाल सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

▫️थाना बबीना पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने/खिलाने वाले 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार,कब्जे से 03 लैपटाप, 17 मोबाइल, 1.5 करोड़ रू0 हिसाब के लेन देन के रजिस्टर व 3,96,208 चिप्स/क्वॉइन बरामद,
▫️गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बबीना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही… pic.twitter.com/tezBtRhjiV

— Jhansi Police (@jhansipolice) May 18, 2026

Tags: झांसी में आईपीएल मुकाबलों
Previous Post

प्रतापगढ़: डिवाइडर से टकराकर पलटी मिनी टूरिस्ट बस, 12 श्रद्धालु घायल

Next Post

सुल्तानपुर: यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

Next Post
सुल्तानपुर: यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

सुल्तानपुर: यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

Recent Posts

  • अयोध्या: रुदौली में 25 मई को दो ग्राम पंचायतों की शत्रु संपत्तियों की नीलामी, 55 संपत्तियां होंगी ऑनलाइन नीलामी
  • रुदौली: मौत बनकर बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत, दो घायल सीएचसी पहुचकर विधायक रामचन्दर दिया बेहतर उपचार का निर्देश
  • सुल्तानपुर: यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां
  • झांसी में आईपीएल मुकाबलों पर सट्टा खिलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
  • प्रतापगढ़: डिवाइडर से टकराकर पलटी मिनी टूरिस्ट बस, 12 श्रद्धालु घायल

Recent Comments

  1. what is the best dose of topamax for weight loss on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. finpecia tablet on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in