Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, अमेरिकी रक्षा विभाग जारी कर रहा उड़न तश्तरी से जुड़ी नयी फाइल, अज्ञात असामान्य घटनाओं पर खुद निकले निष्कर्ष

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ ने उड़न तश्तरी (यूएफओ) से संबंधित नयी फाइल जारी करते हुए कहा है कि आम लोग ‘‘अज्ञात असामान्य घटनाओं’’ पर अपने निष्कर्ष खुद निकाल सकते है।

पेंटागन के अलावा, इस कवायद का नेतृत्व व्हाइट हाउस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, ऊर्जा विभाग, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) आदि कर रहे हैं।

पेंटागन ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक ओर जहां पूर्ववर्ती सरकारों ने अमेरिकी नागरिकों को बदनाम करने या हतोत्साहित करने की कोशिश की, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘‘लोगों को अधिकतम पारदर्शिता प्रदान कर रहे हैं। लोग इन फाइल में निहित जानकारी से अपने खुद के निष्कर्ष निकाल सकते हैं।’’

पेंटागन ने कहा कि अतिरिक्त दस्तावेज चरणबद्ध तरीके से जारी किये जाएंगे।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप फरवरी से ही इस घोषणा को लेकर संकेत दे रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने (पूर्व) राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से संबंधित रिकॉर्ड जारी किए थे, जिनमें पहले से ज्ञात जानकारी से अधिक कुछ नया खुलासा नहीं के बराबर किया गया था।

पेंटागन कई वर्षों से यूएफओ से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करने पर काम कर रहा है, और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) ने 2022 में इन्हें सार्वजनिक करने के लिए एक कार्यालय की स्थापना की। इसकी 2024 की पहली रिपोर्ट में सैकड़ों नयी यूएफओ घटनाओं का खुलासा हुआ, लेकिन इसमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि अमेरिकी सरकार ने कभी भी ‘एलियन’ (अन्य ग्रहों की) प्रौद्योगिकी को देखे जाने की पुष्टि की हो।

अमेरिकी संसद ने 2022 में पेंटागन को यूएफओ देखे जाने से संबंधित दशकों पुरानी कई फाइल को जारी करने का आदेश दिया, क्योंकि सेना के कुछ सदस्यों ने अज्ञात वायुयान से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया था।

रिपब्लिकन सांसदों के एक छोटे समूह ने अधिक पारदर्शिता की मांग करते हुए पेंटागन पर दस्तावेज को अपने पास रोक कर रखने का आरोप लगाया है।

मार्च में सांसद अन्ना पॉलिना लूना ने एक पत्र लिखकर ‘व्हिसलब्लोअर्स’ द्वारा पहचानी गई उड़न तश्तरी के 46 वीडियो जारी करने की मांग की थी।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लूना ने कहा कि ये वीडियो पेंटागन द्वारा बाद में जारी किए जाने की उम्मीद है।

रिपब्लिकन सदस्य टिम बर्शेट ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि पारदर्शिता एक ही बार में नहीं आएगी, इसमें समय लगेगा।’’

विशेषज्ञों ने कई नयी फाइल के जारी होने को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया है, और आगाह किया कि उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी से अनभिज्ञ लोग अक्सर उड़न तश्तरी के वीडियो की गलत व्याख्या और गलत चित्रण करते हैं।

पेंटागन की 2024 की रिपोर्ट ने उन दावों का खंडन किया है कि अमेरिकी सरकार ने उड़न तश्तरी बरामद की है या अन्य ग्रहों पर जीवन के पुख्ता सबूत जुटाए हैं।

Previous Post

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

Next Post

गोरखपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
Next Post

गोरखपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Recent Posts

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group