Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान ने शांति वार्ता में गतिरोध तोड़ने के लिए अमेरिका को बहु-स्तरीय प्रस्ताव भेजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

ईरान ने शांति वार्ता में गतिरोध तोड़ने के लिए वाशिंगटन को “बहु-स्तरीय प्रस्ताव” भेजा है। इस घटनाक्रम से अवगत एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के नए प्रस्ताव से अभी संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका किसी ऐसे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की ठोस गारंटी शामिल न हो।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच युद्ध शुरू हो गया था। हालांकि, यह संघर्ष आठ अप्रैल से रुका हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में एक दौर की शांति वार्ता हो चुकी है।

पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, ईरान का नया प्रस्ताव तनाव को चरणबद्ध तरीके से कम करने पर आधारित है, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े जटिल मुद्दों को अलग-अलग रखने की कोशिश की गई है।

प्रस्ताव के तीन प्रमुख हिस्से हैं। पहला हिस्सा तत्काल तनाव कम करने के उपायों पर केंद्रित है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव कम करने को तैयार है, बशर्ते अमेरिका भी अपनी सैन्य मौजूदगी कम करे और आर्थिक दबाव-खासतौर पर ईरानी तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में ढील दे।

दूसरा हिस्सा समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति को परमाणु वार्ता से अलग करने से जुड़ा है। ईरान का तर्क है कि आर्थिक सामान्यीकरण पहले होना चाहिए, उसके बाद ही परमाणु गतिविधियों पर किसी बाध्यकारी समझौते पर बात होनी चाहिए।

तीसरा हिस्सा परमाणु मुद्दे पर “सशर्त लचीलेपन” से संबंधित है।

ईरान ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के अपने अधिकार को दोहराते हुए यूरेनियम संवर्धन की सीमा और कड़े निगरानी तंत्र पर चर्चा की इच्छा जताई है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह तभी संभव होगा जब व्यापक समझौते के तहत प्रतिबंधों से राहत सुनिश्चित की जाए।

वहीं, ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं फिलहाल उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं। वे ऐसी चीजें मांग रहे हैं जिनसे मैं सहमत नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि विकल्प या तो समझौता करना है या फिर बड़ा सैन्य कदम उठाना। हालांकि उन्होंने बड़े हमले से बचने की इच्छा जताई।

वहीं, ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी ने कहा कि अब फैसला अमेरिका को करना है कि वह कूटनीति का रास्ता अपनाता है या टकराव जारी रखता है।

उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों विकल्पों के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई पहली प्रत्यक्ष वार्ता में दोनों पक्ष युद्ध खत्म करने पर सहमत नहीं हो सके थे। पिछले सप्ताह ट्रंप ने युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था ताकि ईरान को व्यापक प्रस्ताव तैयार करने का समय मिल सके।

Tags: ईरान ने शांति वार्ता में गतिरोध
Previous Post

PBSK vs GT, 2026 पंजाब किंग्स की निगाह वापसी पर, जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस

Next Post

AIIMS ने शल्य चिकित्सा की नयी तकनीक विकसित की, रीढ़ की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को राहत की उम्मीद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
Next Post

AIIMS ने शल्य चिकित्सा की नयी तकनीक विकसित की, रीढ़ की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को राहत की उम्मीद

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group