अयोध्या, तहसील प्रशासन द्वारा राजस्व व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में कुल 14 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कई लेखपालों को नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।
वहीं क़स्बा रुदौली क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुलदीप सिंह के स्थान पर अब अंकित श्रीवास्तव को सौंपी गई है जिन्हें क़स्बा लेखपाल नियुक्त किया गया है।
यह परिवर्तन कार्य में सुधार, जनसुनवाई में तेजी और राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए सिरे से जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




