Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

BCCI ने RR के मैनेजर भिंडर पर भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप; एक लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 17, 2026
in खेल, देश
0
BCCI ने RR के मैनेजर भिंडर पर भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप; एक लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें चेतावनी भी जारी की है।

यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को दी। यह उल्लंघन 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान हुआ था।

इसके बाद शरद कुमार के नेतृत्व वाली बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। सैकिया ने बताया कि एसीयू भिंडर के जवाब से संतुष्ट नहीं थी, जिसके बाद उन्हें दोषी पाया गया।

आईपीएल खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) प्रोटोकॉल के अनुसार, डगआउट में फोन का इस्तेमाल वर्जित है, जबकि ड्रेसिंग रूम में इसकी अनुमति है। उन्होंने कहा, “शरद कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने भिंडर के जवाब की जांच की और उन्हें दोषी पाया। नोटिस पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं था।

सैकिया ने कहा, “उन्हें प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। चूंकि यह पहली बार का अपराध है, इसलिए उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और चेतावनी जारी की गई है।

आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में भिंडर को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।

भिंडर के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें लंबी दूरी तक चलने तथा सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है। सूत्र ने कहा, “डगआउट में फोन का इस्तेमाल सख्त मना है और आईपीएल में लंबे समय से जुड़े होने के कारण, मुझे यकीन है कि भिंडर इस बात से अवगत थे। यह अनजाने में भी हो सकता था, लेकिन बीसीसीआई ने इस मामले को उचित तरीके से निपटा दिया है।

प्रोटोकॉल के अनुसार, टीम के कुछ सदस्यों को छोड़कर पीएमओए में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का उपयोग वर्जित है। आईपीएल के 2026 के पीएमओए प्रोटोकॉल में कहा गया है, “मैनेजर ड्रेसिंग रूम क्षेत्र में फोन का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं।

विश्लेषक अपनी टेबल पर अपने कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं। खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के फोन, स्मार्टवॉच या अन्य संचार उपकरण स्टेडियम पहुंचने पर बंद करके टीम के ‘एसएलओ’ को सौंप दिए जाने चाहिए।

इसके अनुसार, “मान्यता प्राप्त कर्मचारी, जैसे ड्रेसिंग रूम अटेंडेंट, आईपीएल मैच मैनेजर, कैटरिंग स्टाफ आदि, पीएमओए में संचार उपकरण नहीं ले जा सकते।

Tags: BCCI ने RR के मैनेजर भिंडर पर भ्रष्टाचार रोधी
Previous Post

शामली में युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने दावा का उसे मोहपाश के झूठे मामले को लेकर ब्लैकमेल का आरोप

Next Post

ट्रंप बोले- अमेरिका की मदद से ईरान हटा रहा समुद्री माइंस, हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में 10% की भारी गिरावट

Related Posts

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
Next Post
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप बोले- अमेरिका की मदद से ईरान हटा रहा समुद्री माइंस, हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में 10% की भारी गिरावट

Recent Posts

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group