शामली जिले में 27 वर्षीय एक युवक ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली हालांकि उसके परिवार ने दावा किया कि उसे मोहपाश के झूठे मामले को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव की है।
परिवार ने दावा किया कि भुगतान की मांग करते हुए संदेश पाकिस्तानी नंबर से भेजे गए थे।
पुलिस ने बताया कि बिलाल का शव 14 अप्रैल को मिला था और प्रारंभिक जांच से पता चला कि उसने जहर खाया था।
पुलिस ने बताया कि बिलाल के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।




