Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही जिले में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में पुलिस ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर कई राज्यों में खुलवाए गए 200 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि ज्ञानपुर में अमन बिंद नामक एक रेहड़ी-पटरी वाले ने उसके और उसकी बहन के नाम पर खोले गए बैंक खातों का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

त्यागी के मुताबिक, शिकायत की जांच के दौरान पांच सदस्यीय गिरोह का खुलासा हुआ, जिनमें से तीन-अंशुल मिश्रा, कपिल रावत और मोहम्मद शोएब को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनकी पहचान अस्तित्व वर्मा उर्फ रौनक और ध्रुव पाठक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जांच से पता चला है कि अस्तित्व वर्मा ने एक ग्राहक के रूप में बिंद से दोस्ती की और उसे अन्य लोगों से मिलवाया, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत ऋण की व्यवस्था करने का वादा किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित और उसकी बहन के बैंक खाते खुलवाए और पासबुक, एटीएम कार्ड और खातों से जुड़े मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण जुटाए।

जांचकर्ताओं ने पाया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम समूहों के माध्यम से बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं और ऑनलाइन शॉपिंग एवं ऋण सेवाओं की आड़ में धोखाधड़ी वाले लेनदेन की सुविधा हासिल करने के लिए एपीके फाइल प्रसारित कीं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से जब्त चार एंड्रॉयड फोन के डेटा के विश्लेषण से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड में कई बैंक खातों के जरिये 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि इन खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीपीआर) पर पहले से ही 545 शिकायतें दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से अर्जित राशि एटीएम, पेट्रोल पंप और क्रिप्टोकरेंसी चैनलों के माध्यम से निकाली तथा आपस में बांटी। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है और मामले की जांच जारी है।

Tags: भदोही जिले में साइबर धोखाधड़ी
Previous Post

हापुड में बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे लोगों को कार ने टक्कर मारी, तीन की मौत

Next Post

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group