अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर सुजागंज मार्ग पर मुस्काबाद गांव के समीप शुक्रवार को गिट्टी से लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, हल्की बारिश के चलते सड़क पर जमा चिकनी मिट्टी हादसों का मुख्य कारण बन रही है।
स्थानीय लोग दयाराम, रामलोचन वर्मा, अमरेश साहू, नन्हू, दीपक वर्मा और हितलाल यादव आदि ने बताया कि इसी मार्ग से भट्टों तक ईंट निर्माण के लिए लगातार आवागमन होता है, जिससे सड़क पर मिट्टी फैल जाती है।
बारिश होते ही यह मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और चार पहिया व दोपहिया वाहनों का चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की सफाई और मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
संवाद-अब्दुल जब्बार










