अयोध्या, कोतवाली रुदौली के नयागंज चौकी क्षेत्र में श्याम बाबा का जुलूस धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना रहा।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान कोतवाल संजय मौर्य,अतिरिक्त निरीक्षक संतोष कुमार यादव, चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।










