Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 16, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने लगभग सात देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखा जा सके।

बहरहाल, ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद उनकी अपील पर अभी तक किसी देश ने ठोस प्रतिबद्धता नहीं जतायी है।

ट्रंप ने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जो पश्चिम एशिया के कच्चे तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं और जिनसे अमेरिकी प्रशासन इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का व्यापारिक तेल गुजरता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं इन देशों से मांग कर रहा हूं कि वे आगे आएं और अपने क्षेत्र की सुरक्षा करें क्योंकि यह उनका ही क्षेत्र है।

उन्होंने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि यह समुद्री मार्ग अमेरिका के लिए उतना जरूरी नहीं है, क्योंकि अमेरिका के पास तेल तक अपनी पहुंच है।

ट्रंप ने कहा कि चीन को लगभग 90 प्रतिशत तेल इसी मार्ग से मिलता है, जबकि अमेरिका को वहां से बहुत कम तेल मिलता है। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या चीन इस गठबंधन में शामिल होगा।

इससे पहले ट्रंप चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन से इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘सीबीएस’ से कहा कि तेहरान से ‘‘कई देशों ने अपने जहाजों को सुरक्षित गुजरने देने के लिए संपर्क किया है लेकिन इस बारे में फैसला हमारे सैन्य अधिकारियों को करना है।

उन्होंने कहा कि ‘‘कई देशों’’ के कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई है, हालांकि उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

ईरान ने कहा है कि यह जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नहीं।

अराघची ने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका से बातचीत करने का उन्हें कोई कारण नजर नहीं आता, क्योंकि उनके अनुसार इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को समन्वित हमलों के साथ इस लड़ाई की शुरुआत की थी, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही थी।

अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियु पेंग्यू ने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर और निर्बाध बनाए रखना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है और चीन तनाव कम करने के लिए संवाद बढ़ाएगा।

इधर युद्ध का असर पूरे क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। ‘इंटरनेशनल कमिटी फॉर रेड क्रॉस’ के अनुसार, ईरान में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

इजराइल में भी ईरानी मिसाइल हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला और इजराइल के बीच संघर्ष में 820 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

सोमवार तड़के ईरान ने फिर इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इससे मध्य इजराइल और तेल अवीव क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ।

इजराइली सेना का कहना है कि ईरान क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है, जो हवाई रक्षा प्रणालियों को चकमा देकर कई स्थानों पर छोटे विस्फोटक गिराते हैं।

लीजिए, डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया कि शायद अमेरिका को वहां (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) होना ही नहीं चाहिए, क्योंकि अमेरिका को उस तेल की जरूरत नहीं है-हमारे पास खुद बहुत तेल है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए प्रभावित देशों को खुद आगे आना चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि मैं मांग कर रहा हूं… pic.twitter.com/lEalzwnmQc

— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) March 16, 2026

Tags: ट्रंप ने करीब सात देशों से
Previous Post

बंगाल: निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

Next Post

अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post
अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group