रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार
अयोध्या, रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य व भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य व सीओ आशीष निगम ने बताया कि आम की डाल से मफलर के सहारे युवक ने आत्महत्या की है मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई
है ।




