Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सवाल के जवाब में “पंडित” विकल्प दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को इस मामले में जांच की मांग की।

रविवार को जारी एक बयान में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने इसे अनुचित और आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाला कदम है।

उपाध्याय ने कहा कि यह कृत्य मानसिक विकृति से ग्रस्त किसी प्रश्न पत्र बनाने वाले की जानबूझकर की गई हरकत प्रतीत होता है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मंत्री ने कहा कि किसी भी जाति, वर्ग या परंपरा का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसके अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

भदोही जिले के ज्ञानपुर से विधायक विपुल दुबे ने भी मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रश्न स्पष्ट रूप से गलत तरीके से पूछा गया था और इससे बुद्धिजीवी वर्ग का अपमान करने की मानसिकता झलकती है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, बल्कि यह सरकार की छवि धूमिल करने, जातीय तनाव भड़काने और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने का भी प्रयास हो सकता है।

इस मुद्दे को लेकर रविवार को राज्य की राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार देर शाम बताया कि संबंधित प्रश्न के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बोर्ड ने कहा कि जांच के बाद दोष तय कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को आयोजित परीक्षा में पूछा गया था, “अवसर के अनुसार बदल जाने वालों के लिए एक शब्द में उत्तर दें।

इसके विकल्पों में ‘पंडित’, ‘अवसरवादी’, ‘निष्कपट’ और ‘सदाचारी’ शामिल थे। ‘पंडित’ शब्द को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया।

Tags: उच्च शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सवाल
Previous Post

अयोध्या: गल्ला व्यापारी से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा; आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह गिरफ्तार

Next Post

गैस सिलेंडर जमाखोरी: लखनऊ में गैस एजेंसी मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
Next Post

गैस सिलेंडर जमाखोरी: लखनऊ में गैस एजेंसी मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group