Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकसभा में हल्का-फुल्का : सीतारमण का सांसद से संवाद- चंद्रशेखर ‘रावण’ नहीं, चंद्रशेखर ‘विदुर’ नाम रखिए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
बजट में लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज; छोटे उद्योगों के साथ कृषि, पर्यटन क्षेत्रों पर जोर, पढ़े बजट का ताना-बाना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में शुक्रवार को कुछ हल्के-फुल्के अंदाज में उत्तर प्रदेश के नगीना निर्वाचन क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद को अपना नाम चंद्रशेखर ‘रावण’ की जगह चंद्रशेखर ‘विदुर’ रखने की सलाह दी।

मंत्री ने कहा कि ‘महाभारत’ में एक बहुत सम्मानित व्यक्तित्व हैं, जिनका नाम विदुर है और जिनकी विद्वता का सभी लोग सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें हाल में पता चला है कि विदुर ने अपने जीवन का आखिरी समय बिजनौर में बिताया था।

सीतारमण ने सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि वह एक हल्की-फुल्की बात बोल रही हैं और उन्हें इसके लिए गलत नहीं समझा जाए। उन्होंने कहा, ‘‘चंद्रशेखर जी ने अपने नाम में ‘रावण’ का नाम जोड़ा है…जबकि विदुर काफी विद्वान माने जाते हैं और महाभारत के एक बढ़िया पात्र हैं। (इसलिए) विदुर का नाम जोड़िये, रावण का क्यों?

इसके बाद, उन्होंने हाथ जोड़कर नगीना के सांसद की ओर देखते हुए उन्हें चंद्रशेखर ‘विदुर’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी इस शब्द को दोहराया।

वित्त मंत्री द्वारा हल्के-फुल्के अंदाज में यह टिप्पणी किये जाने के बाद, अपनी सीट पर बैठे चंद्रशेखर, उनके पास बैठे तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य विपक्षी सदस्य भी हंसते नजर आए।

सीतारमण की इस टिप्पणी पर पूरे सदन में उस वक्त हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला, जब ‘‘एलपीजी संकट’’ के कारण विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच, वित्त मंत्री विपक्ष पर लगातार निशाना साध रही थीं।

सीतारमण ने उल्लेख किया कि नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। नगीना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित है।

सीतारमण ने चंद्रशेखर के ‘‘सौतेला व्यवहार किए जाने’’ संबंधी आरोप का जवाब देते हुए, केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत बिजनौर जिले में किये गए कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन के तहत बिजनौर जिले में पांच लाख ग्रामीण आवासों को नल से जल मिल रहा है। तीन लाख घरों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण किया गया है।’’ इसके अलावा, उन्होंने अन्य योजनाओं के तहत भी जिले में किये गए कार्यों का उल्लेख किया।

उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की एक टिप्पणी का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम छोटी पार्टी और निर्दलीय सदस्यों को भी सुनते हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में 2019 की तुलना में अब तक, 10 गुना ‘नल से जल’ कनेक्शन लोगों के घरों में पहुंचे हैं।

Tags: लोकसभा में हल्का-फुल्का
Previous Post

IDFC फर्स्ट बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में ईडी ने पांच शहरों में छापेमारी के बाद 90 खाते किए फ्रीज

Next Post

अयोध्या में लूट और डकैती करने वाला शातिर अपराधी विवेक प्रताप यादव गिरफ्तार

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post
अयोध्या में लूट और डकैती करने वाला शातिर अपराधी विवेक प्रताप यादव गिरफ्तार

अयोध्या में लूट और डकैती करने वाला शातिर अपराधी विवेक प्रताप यादव गिरफ्तार

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group