Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने का सिलसिला जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते ईंधन संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

सूत्रों के अनुसार, बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक के महादेवा चौराहे पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए तड़के चार बजे से ही खासी भीड़ उमड़ी। सुबह लगभग सात बजे जब एजेंसी का दरवाजा खुला तो लोग सिलेंडर लेने के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़े।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कई लोग सिलेंडर सिर और कंधे पर रखकर तेजी से भागते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की अफवाह के चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए उमड़ पड़े। उन्होंने बताया कि जिले में जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए भटकते नजर आये, खास कर वे सबसे ज्यादा परेशान हैं जिनके घर विवाह या अन्य समारोह है।

बस्ती के जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला के 2.07 लाख और सामान्य श्रेणी के तीन लाख उपभोक्ता हैं।

उन्होंने बताया कि गैस आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने नया नियम बनाया है कि अब 80 प्रतिशत गैस की बुकिंग ‘वन टाइम पासवर्ड’ के माध्यम से होगी, पहले यह 30 प्रतिशत थी, जिसकी वजह से बहुत से कनेक्शन रेगुलर की श्रेणी से बाहर हो गए।

शुक्ल ने बताया कि जिनको अब केवाईसी के माध्यम से नियमित किया जा रहा है और इसके लिए गैस एजेंसियों पर कर्मचारी तैनात किये गये हैं।

सिद्धार्थनगर जिले में भी घरेलू गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

हालांकि, जिलाधिकारी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अपील भी जारी की थी, लेकिन इस अपील का कोई भी असर धरातल पर देखने को नहीं मिल रहा है।

गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों के बारे में बर्डपुर ब्लॉक चौराहा स्थित सिद्धार्थनगर गैस सर्विस के प्रबंधक का कहना है कि जिले में फिलहाल गैस की कोई भी किल्लत नहीं है।

उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि अफवाहों से प्रभावित लोग अपने घरों में खाली बचे सिलेंडरों की जगह भरे हुए सिलेंडर जमा करना चाहते हैं, चाहे उन्हें इसकी जरूरत हो या ना हो।

जिलाधिकारी शिव शरणअप्पा जीएन ने लोगों से संयम बरतने और जरूरत पर ही गैस लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया है कि अपनी देखरेख में गैस का वितरण कराये ताकि उसकी कालाबाजारी ना हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की जमाखोरी करते या उसे ऊंचे दाम पर बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

Next Post

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, एक वैंडर ने की हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
Next Post

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, एक वैंडर ने की हत्या

Recent Posts

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पर तैनात यशवंत की लाश बस्ती जिला में पड़ी मिली है।...

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group