Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फतेहपुर में बंद कमरे में मिले मां-बेटे समेत तीन लोगों के शव, आत्महत्या की आशंका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
फतेहपुर में बंद कमरे में मिले मां-बेटे समेत तीन लोगों के शव, आत्महत्या की आशंका

कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में बुधवार रात को मां-बेटे समेत तीन लोगों के शव घर के एक कमरे में बरामद किए गये। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण इन लोगों ने आत्महत्या की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना सदर थाना इलाके के लखनऊ बाईपास के पास चौफीरवा गांव में हुई, जहां परिवार कुछ साल पहले रहने आया था।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान सुशीला श्रीवास्तव (51), उनके बेटे अमर श्रीवास्तव (28) और देवर सुनील उर्फ ​​गुड्डू श्रीवास्तव (52) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों की गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे और कलाई कटी हुई थी।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस को कमरे से सल्फास की तीन खाली पुड़िया और खून से सने चार ब्लेड मिले हैं।

उन्होंने बताया कि सुशीला के पति सुशील कुमार श्रीवास्तव (55) पेशे से वाहन चालक हैं। वह शाम को जब अपनी बेटी के घर से लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया।

शुक्ला के मुताबिक सुशील ने अपनी पत्नी को बार-बार फोन किया लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अपनी पत्नी और बेटे को खून से लथपथ पाया, जबकि उनका छोटा भाई सुनील गंभीर रूप से घायल था।

उन्होंने बताया कि सुनील को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण और पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और जांच की निगरानी की।

नारायण ने संवाददाताओं से कहा कि शुरुआती जांच में हत्या के बजाय आत्महत्या की ओर इशारा मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौके पर ब्लेड मिले थे और दरवाजा अंदर से बंद था। सल्फास के खाली पैकेट और गिलासों में जहर के निशान भी मिले। कमरे के अंदर किसी लड़ाई-झगड़े के कोई निशान नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, तीनों ने संभवत: पहले सल्फास खाया और बाद में ब्लेड से अपनी कलाई और गर्दन काट ली।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में अमर ने कथित तौर पर बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी का जिक्र किया है और तीन लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि तीनों पीड़ितों की गर्दन और कलाई पर ब्लेड से कटने के निशान मिले हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमर पर लगभग 50 लाख रुपये का कर्ज था और उसने ऋण चुकाने के लिए पहले अपना घर बेच दिया था। वह हाल के दिनों में जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों से भी थोड़ी-थोड़ी रकम उधार ले रहा था।

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद घटनाओं का सही क्रम स्पष्ट होगा। हम सुसाइड नोट में लिखे आरोपों की भी जांच कर रहे हैं। इस घटना की खबर तेजी से फैलने पर इलाके में दहशत फैल गई, जिससे बड़ी भीड़ जमा हो गई।

Tags: फतेहपुर में बंद कमरे में मिले
Previous Post

विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेटर शिवम दुबे पत्नी संग ट्रेन में बैठकर मुंबई पहुंचे, TTE को सभाला पत्नी ने!

Next Post

जम्मू: गोलीबारी में फारुक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार

Related Posts

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
Next Post
जम्मू: गोलीबारी में फारुक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार

जम्मू: गोलीबारी में फारुक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार

Recent Posts

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group