Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

T20 World Cup में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड, लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड सात रन से हारा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
T20 World Cup में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड, लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड सात रन से हारा

संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया जो निर्णायक साबित हुआ। वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया जो इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पैल है।

भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन (39 रन, 18 गेंद, चार चौके दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 और शिवम दुबे (43 रन, 25 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है।

पंड्या (12 गेंद में 27 रन, तीन चौके, दो छक्के) और तिलक वर्मा (सात गेंद में 21 रन, तीन छक्के) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भारत की पारी में 19 छक्के लगे जो टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इंग्लैंड की ओर से स्पिनरों विल जैक्स (40 रन पर दो विकेट) और आदिल राशिद (41 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और सैम कुरेन ने क्रमश: 61 और 53 रन लुटाए। आर्चर को एक विकेट मिला जबकि कुरेन की झोली खाली रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 68 रन बनाकर मिश्रित शुरुआत की।पंड्या ने पारी के दूसरे ओवर की अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (05) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।

खराब फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर (25) ने अर्शदीप पर दो चौकों से शुरुआत की और फिर पंड्या पर छक्का जड़ा। कप्तान हैरी ब्रूक (07) हालांकि बुमराह की पहली ही गेंद को हवा में लहरा गए और अक्षर ने पीछे की ओर दौड़ते हुए उनका शानदार कैच लपका।

बेथेल ने वरुण चक्रवर्ती का स्वागत लगातार तीन छक्कों के साथ किया लेकिन बटलर इस लेग स्पिनर की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए।

टॉम बेंटन (17) ने अक्षर का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया लेकिन फिर बाएं हाथ के इस स्पिनर की गेंद को चूककर बोल्ड हो गए।

बेथेल ने चक्रवर्ती पर चौके के साथ नौवें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। बेथेल ने बुमराह की गेंद पर दो रन के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

जैक्स इसके बाद भारत के शानदार क्षेत्ररक्षण का शिकार बने। उन्होंने अर्शदीप की फुलटॉस पर बड़ा शॉट खेला और बाउंड्री पर अक्षर ने कैच लपक लिया लेकिन बाउंड्री से बाहर जाने लगे तो गेंद दुबे की ओर बढ़ा दी जिन्होंने इसे लपक लिया।

इंग्लैंड को अंतिम पांच ओवर में 69 रन की दरकार थी। बेथेल ने अर्शदीप पर छक्के के साथ 17वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया।

बुमराह के 18वें ओवर में सिर्फ छह रन बने जिससे इंग्लैंड को अंतिम दो ओवर में 39 रन की जरूर थी।

बेथेल ने पंड्या पर छक्के के साथ 45 गेंद पर शतक पूरा किया लेकिन सैम कुरेन (18) ने बाउंड्री पर तिलक को कैच थमा दिया। इस आवेर में सिर्फ नौ रन बने।

इंग्लैंड को अंतिम ओवर में 30 रन की जरूरत थी और बेथेल दुबे की पहली ही गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए जिससे भारत की जीत लगभग तय हो गई। दुबे के ओवर में 22 रन ही बने।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने सैमसन की तूफानी पारी से पावर प्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।

सैमसन ने आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिड ऑन पर ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ा और इस बल्लेबाज ने ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया।

अभिषेक शर्मा (09) ने भी जैक्स पर दो चौके मारे लेकिन फिर उनकी गेंद को हवा में लहराकर डीप मिडविकेट पर सॉल्ट को कैच दे बैठे।

सैमसन ने लेग स्पिनर राशिद का स्वागत चौके के साथ किया और फिर बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इशान ने भी डॉसन पर छक्का मारा।

सैमसन और इशान ने अगले ओवर में कुरेन पर भी छक्के मारे जिससे नौवें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ। इशान हालांकि राशिद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहराकर लॉन्ग ऑफ पर जैक्स को कैच दे बैठे।

दुबे ने आते ही राशिद पर दो छक्के मारे। सैमसन ने भी आर्चर पर दो छक्के मारे लेकिन इसके बाद जैक्स की गेंद पर सॉल्ट को कैच दे बैठे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (11) ने राशिद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर स्टंप हो गए। पंड्या ने ओवरटन पर तीन चौकों के साथ 17वें ओवर में भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

दुबे ने कुरेन पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद पंड्या के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। तिलक ने 19वें ओवर में आर्चर पर तीन छक्के मारे लेकिन फिर बोल्ड हो गए।

पंड्या ने अंतिम ओवर में दो छक्के जड़कर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया लेकिन फिर रन आउट हो गए।

टी20 विश्व कप 2026 इस टूर्नामेंट का 10वां सीजन है। भारतीय टीम कुल चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले एडिशन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका से हार गई। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया।

8 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में होगा।

भारत (2007, 2024), इंग्लैंड (2010, 2022) और वेस्टइंडीज (2012, 2016) तीन ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है। वहीं पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) एक-एक बार खिताब जीत चुकी हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को अभी भी अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब का इंतजार है।

Tags: T20 World Cup में भारत ने
Previous Post

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. आनंद बोस का इस्तीफा मंजूर, राज्यपालो के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

Next Post

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को ‘सुरक्षित’ कोलंबो पहुंचाया

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post
श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को ‘सुरक्षित’ कोलंबो पहुंचाया

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को ‘सुरक्षित’ कोलंबो पहुंचाया

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group