अयोध्या में फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने अभियुक्त अजय कुमार सिंह को पकड़ा, जिसने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताकर जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित (नकली) एसटीएफ पहचान पत्र भी दिखाया और उसी के आधार पर उससे 4 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से नकली एसटीएफ आईडी कार्ड बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी (UP 16 EU 7618) को भी बरामद कर सीज कर दिया गया है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है।










