उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 के अप्रैल माह में होने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। नई अधिसूचना (19 फरवरी 2026) के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
यह संशोधित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है। पहले यह माना जा रहा था कि अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च 2026 तक प्रकाशित कर दी जाएगी, जिससे अप्रैल में चुनाव कराने की संभावना जताई जा रही थी।
लेकिन तारीख आगे बढ़ने के बाद अब चुनाव कार्यक्रम भी स्वाभाविक रूप से आगे खिसकने की उम्मीद है।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण, मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण, मतदान केन्द्र निर्धारण और वार्ड मैपिंग जैसे कार्य अभी जारी हैं, जिनके पूरा होने के बाद ही चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा संभव होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम मतदाता सूची 15 अप्रैल को प्रकाशित होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा, ऐसे में पंचायत चुनाव मई या उसके बाद कराए जाने की संभावना ज्यादा बन रही है।





