Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विपक्ष ने बिरला को हटाने के लिए नोटिस सौंपा, पक्षपात और पद के दुरुपयोग का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 10, 2026
in देश, राजनीति
0
बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस देने की तैयारी में विपक्ष

नयी दिल्ली, विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने विपक्ष का नोटिस मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सचेतक मोहम्मद जावेद ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को यह नोटिस सौंपा।

नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के 100 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

गोगोई ने कहा कि लोकसभा महासचिव को संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस सौंपा गया है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘हम भारत के संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के प्रावधानों के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाने का नोटिस देते हैं, क्योंकि जिस तरह से वह लोकसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं, वह खुले तौर पर पक्षपातपूर्ण है। कई अवसरों पर विपक्षी दलों के नेताओं को बोलने ही नहीं दिया गया, जबकि यह संसद में उनका मूल लोकतांत्रिक अधिकार है।

विपक्ष ने नोटिस में कहा, ‘‘बीते दो फरवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते समय अपना भाषण पूरा नहीं करने दिया गया। यह कोई अकेली घटना नहीं है। करीब-करीब हमेशा ही ऐसा होता है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता।

उन्होंने दावा किया कि गत 3 फ़रवरी को, विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए ‘‘मनमाने ढंग से’’ निलंबित कर दिया गया और उन्हें केवल अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया जा रहा है।

नोटिस में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नाम लिए बगैर कहा गया है, ‘‘बीते चार फ़रवरी 2025 को, भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर पूरी तरह आपत्तिजनक और व्यक्तिगत हमले करने की अनुमति दी गई और स्थापित परंपराओं व मर्यादा के मानदंडों की अवहेलना करने के बावजूद उन्हें एक बार भी नहीं टोका गया। हमारे अनुरोध के बावजूद इस सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि वह आदतन ऐसी गतिविधियां करते हैं।

विपक्ष ने ओम बिरला द्वारा सदन में पांच फरवरी को दिए गए उस वक्तव्य का भी हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि चार फरवरी को कांग्रेस के कई सदस्य सदन के नेता (प्रधानमंत्री) की सीट के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नहीं आए।

नोटिस में आरोप लगाया गया है, ‘‘ये टिप्पणियां कांग्रेस के सदस्यों के खिलाफ खुले तौर पर झूठे आरोप लगाने वाली और अपमानजनक प्रकृति की हैं। अध्यक्ष, जिन्हें कार्य-संचालन नियमों और संसदीय मर्यादा के मानकों का संरक्षक होना चाहिए, उन्होंने सदन के पटल से ऐसे बयान दिए, जो इस संवैधानिक पद के दुरुपयोग को दर्शाते हैं।

विपक्ष ने कहा, ‘‘हम लोकसभा अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से सम्मान देते हैं, लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने लगातार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया है, उससे हम अत्यंत आहत और व्यथित हैं।

Tags: विपक्ष ने बिरला को हटाने
Previous Post

हाईकोर्ट ने संभल के पूर्व सीओ अनुज चौधरी, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश पर लगाई रोक

Next Post

मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद

मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group