Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कुछ जहाजों को पकड़ा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 7, 2026
in देश
0
भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कुछ जहाजों को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को कहा कि उसने मुंबई के तट से करीब 100 समुद्री मील पश्चिम में समुद्र के बीच एक अभियान के तहत एक अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इससे जुड़े कुछ जहाजों को पकड़ा है।

इसने कहा कि गिरोह में शामिल जहाजों ने ‘‘संघर्षरत देशों से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल और तेल-आधारित सामान की तस्करी करने और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मोटर टैंकरों को बीच समुद्र में स्थानांतरित करके मुनाफा कमाने का एक तरीका’’ निकाला था।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने एक बयान में कहा कि ‘डिजिटल सर्विलांस’ और बल की लगातार बढ़ती समुद्री मौजूदगी के साथ शुरू किया गया यह समुद्री अभियान एक बार फिर भारत को ‘‘समुद्री सुरक्षा देने वाले और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को लागू करने वाले देश’’ के तौर पर स्थापित करता है।

तटरक्षक ने कहा, ‘‘पांच फरवरी को मुंबई से करीब 100 समुद्री मील पश्चिम में आईसीजी के जहाजों ने तीन जहाजों को रोका और लगातार तलाशी, संदिग्ध जहाजों की इलेक्ट्रॉनिक डेटा की पुष्टि, दस्तावेजों के सत्यापन और चालक दल से पूछताछ के ज़रिए भारतीय तटरक्षक की विशेष बोर्डिंग टीम ने घटनाओं की कड़ियों और अपराधियों के काम करने के तरीके का पता लगाया।’’

इसने बताया कि तटीय राज्यों की कानून प्रवर्तन कार्रवाई से बचने के लिए ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते पाए गए और शुरुआती जांच में पता चला है कि जहाज़ों के मालिक दूसरे देशों में रहते हैं।

बल ने कहा कि इस गिरोह में अलग-अलग देशों से काम करने वाले सरगनाओं का एक गिरोह शामिल है, जो समुद्री जहाजों के बीच बिक्री और सामान के आदान-प्रदान का समन्वय करते हैं।

आईसीजी ने कहा कि जहाजों को जांच के लिए मुंबई ले जाया जाएगा और कार्रवाई के लिए भारतीय सीमा शुल्क तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा।

On 06 Feb 26, @IndiaCoastGuard busted an International oil-smuggling racket in a meticulously coordinated sea–air operation. The syndicate exploited mid-sea transfers in international waters to move cheap oil from conflict ridden regions to motor tankers, evading duties owed to… pic.twitter.com/erJ31U4xyH

— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) February 7, 2026

Tags: तेल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
Previous Post

व्यापार समझौते में संवेदनशील अनाज, फल, डेयरी उत्पाद और मांस पर कोई शुल्क रियायत नहीं

Next Post

ग्रेटर नोएडा में युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

ग्रेटर नोएडा में युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group