Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एपस्टीन फाइल?: कौन तय करता है कि कौन सी जानकारी जनता के लिए जारी की जाएगी?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
एपस्टीन फाइल?: कौन तय करता है कि कौन सी जानकारी जनता के लिए जारी की जाएगी?

किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के सबसे कठिन कार्यों में से एक है जानने के अधिकार और जानने की आवश्यकता के बीच संतुलन बनाना। सिर्फ इसलिए कि जनता कुछ जानना चाहती है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें जानना ही चाहिए। लेकिन सूचना तक इस पहुंच के बिना, मतदाता कैसे सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं और शक्तिशाली लोगों को जवाबदेह कैसे ठहराया जा सकता है?

यह बहस अब एपस्टीन फाइल के प्रकाशन और संपादन के केंद्र में है।

पिछले लगभग एक दशक से, एपस्टीन फाइल का इस्तेमाल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन द्वारा एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता रहा है। इस बीच, ऑनलाइन अटकलों का दौर है और दुनियाभर में इस बात को लेकर अटकलें हैं कि इन फाइल में क्या है और इनमें किसका नाम है या किसका नहीं।

इस समय ट्रंप प्रशासन के सामने यही दुविधा है। एक ओर, इस बात को लेकर जनता का जायज गुस्सा है कि उन्हें सच नहीं बताया गया है और दुनिया के कुछ सबसे अमीर और सबसे शक्तिशाली लोगों ने बिना किसी दंड के भयानक अपराध किए होंगे। यह आक्रोश और इसके राजनीतिक निहितार्थ ही मुख्य कारण है कि अमेरिकी कांग्रेस ने नवंबर 2025 में एपस्टीन फाइल को जारी करने के लिए मतदान किया।

इस चर्चा में अक्सर जिस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता, वह यह है कि ये फाइल दस्तावेजों का एक सेट नहीं हैं। इसके बजाय, ये सूचनाओं के कई पैकेज हैं, जिनमें संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की जांच द्वारा एकत्रित फाइल, अदालती रिकॉर्ड और ग्रैंड जूरी के दस्तावेज शामिल हैं। कानूनी दृष्टि से यह अंतर बहुत महत्वपूर्ण है।

अब तक उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों में से कई को बड़े पैमाने पर संपादित किया गया है जिनमें नाम, पते, ई-मेल और तस्वीरों को काली पट्टियों से ढक दिया गया है। कुछ मामलों में, यह स्पष्ट है कि ऐसा क्यों हुआ है। अन्य मामलों में, संपादन के पीछे कोई कारण न होने से विवाद और बढ़ गया है, और लोग स्वयं ही अधूरी जानकारी को पूरा करने में जुट गये हैं।

अमेरिका को लंबे समय से पृथ्वी पर सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक होने पर गर्व रहा है। वाटरगेट कांड ने सरकार की ईमानदारी पर जनता के भरोसे को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई थी, जिसके बाद सरकारी फाइल को जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिये कई महत्वपूर्ण कानून पारित किये गये। इनमें 1966 का सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम (एफओआईए), 1996 का इलेक्ट्रॉनिक एफओआईए संशोधन और 2016 का एफओआईए सुधार अधिनियम शामिल हैं।

इन अधिनियमों में संघीय सरकार भी शामिल है, जिसमें एफबीआई और न्याय विभाग भी शामिल हैं, जो एपस्टीन मामले की निगरानी कर रहे हैं। लेकिन ऐसे कानून भी बनाये गये हैं जिनके जरिये यह सीमित कर दिया है कि क्या जारी किया जा सकता है। इसमें 1974 का गोपनीयता अधिनियम भी शामिल है। इस कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आम जनता के किसी भी सदस्य के नाम सार्वजनिक न हों और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे।

इसमें शामिल होने वाली सरकारी एजेंसियों की संख्या को देखते हुए, यह प्रक्रिया हमेशा एक समान नहीं रही है। एक एजेंसी दस्तावेज के एक हिस्से को संपादित कर सकती है, जबकि दूसरी एजेंसी किसी दूसरे हिस्से को संपादित कर सकती है। कुछ मामलों में, दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने के बावजूद भी इनमें से कुछ अंश संपादित किए जा सकते हैं।

क्योंकि यह प्रक्रिया कानूनी और राजनीतिक रूप से इतनी जटिल है, इसलिए यह काम आमतौर पर संघीय नौकरशाही में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि कुछ फाइल और जानकारी सूचना की स्वतंत्रता कानूनों के दायरे में नहीं आती हैं। संभवतः सबसे महत्वपूर्ण दो रिकॉर्ड अदालत और ग्रैंड जूरी के रिकॉर्ड हैं।

सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम में कई महत्वपूर्ण कारण बताये गये हैं कि फाइल को क्यों संपादित किया जा सकता है। समस्या यह है कि बिना स्पष्टीकरण के यह जानना मुश्किल है कि कौन से लागू होते हैं। सबसे पहला और सबसे स्पष्ट कारण राष्ट्रीय सुरक्षा है। यदि किसी एजेंसी को लगता है कि किसी विशेष जानकारी के जारी होने से अमेरिका की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है, तो उसके पास जानकारी को रोकने के व्यापक अधिकार हैं।

यह तब भी लागू होता है, जब जानकारी में गुप्त एजेंट के नाम, सैनिकों की गतिविधियों का विवरण या प्रभावित होने वाले कार्यक्रमों जैसी विशिष्ट बातों का उल्लेख न हो, लेकिन इसमें एजेंसियों के कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल हो।

एपस्टीन फाइल के मामले में, इसका मतलब यह है कि बहुत सारी जानकारी को छिपा दिया गया है (हालांकि ऐसी खबरें हैं कि कुछ पीड़ितों के नाम सामने आए हैं और कुछ मामलों में, उनके पते और यहां तक ​​कि तस्वीरें भी प्रकाशित की गई हैं)।

क्योंकि एपस्टीन एक बहुत ही प्रमुख व्यक्ति थे और सत्ता में बैठे लगभग सभी लोगों को जानते थे, इसलिए संभव है कि इन सभी कारणों से जानकारी को संपादित किया जा रहा हो।

इन सभी बातों के बीच संतुलन बनाये रखना आवश्यक है, साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि फाइल में उजागर हुए किसी भी गलत काम में शामिल सही लोगों को, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली या प्रभावशाली क्यों न हों, जवाबदेह ठहराया जाये।

फिलहाल तो ऐसा लगता है कि इस बात पर बहस अनिश्चितकाल तक चलती रहेगी कि क्या सार्वजनिक किया जाना चाहिए और क्या गुप्त रखा जाना चाहिए।

Previous Post

अयोध्या: इश्क के जुनून में मां ने छोड़ा परिवार, तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार

Next Post

हमीरपुर में जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरायी, होमगार्ड जवान की मौत, दारोगा जख्मी

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post
हमीरपुर में जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरायी, होमगार्ड जवान की मौत, दारोगा जख्मी

हमीरपुर में जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरायी, होमगार्ड जवान की मौत, दारोगा जख्मी

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group