अयोध्या, न्याय पंचायत नेवरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मवई ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।
विधायक रामचंद्र यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद तुफैल(कंपोजिट विद्यालय बरौली) प्रथम, मोहम्मद उमर (कंपोजिट विद्यालय बरौली) द्वितीय एवं दिलीप कुमार (कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर) तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर बालिका वर्ग में छवि पटेल (यूपीएस नेवरा) प्रथम, रागिनी (कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर) द्वितीय तथा अर्चना (कंपोजिट विद्यालय बरौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद उमर (कंपोजिट विद्यालय बरौली) प्रथम, दिलीप (कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर) द्वितीय एवं लाखन (यूपीएस नेवरा) तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर बालिका वर्ग में नैमिष (कंपोजिट विद्यालय रेस घाट) प्रथम, अंजलि (यूपीएस नेवरा) द्वितीय एवं रागिनी (कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद बालिका वर्ग में रेशा (कंपोजिट विद्यालय बरौली) ने प्रथम, नैमिष (कंपोजिट विद्यालय रेस घाट) ने द्वितीय तथा रोहिणी कुमारी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवरोजपुर बाघेड़ी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग (प्राइमरी व जूनियर) में कंपोजिट विद्यालय रेस घाट की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम का संचालन मवई ब्लॉक के मंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, खेल अनुदेशक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।










