अमेरिकी नौसेना के एक लड़ाकू विमान ने अरब सागर में विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी।
मंगलवार को ई-मेल के जरिए जारी बयान में सेंट्रल कमांड ने बताया कि ड्रोन “आक्रामक तरीके से” और “अस्पष्ट इरादे” के साथ विमानवाहक पोत के करीब आ गया था।
बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों की ओर से तनाव कम करने के प्रयास किए जाने के बावजूद ड्रोन जहाज की ओर उड़ता रहा।
अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि इससे कुछ घंटे पहले एक अन्य घटना में ईरानी बलों ने हार्मूज जलडमरूमध्य में अमेरिकी ध्वज वाले व्पापारिक पोत को परेशान किया, जिसमें अमेरिकी चालक दल के सदस्य सवार थे।
-In a serious escalation #USNavy F-35C Lightning II stealth fighter shot down an Iranian UAV in the Arabian Sea yesterday
–#Iran had sent Shahed-139 drone to surveil US aircraft carrier USS Abraham Lincoln
-IRGC has confirmed the downing of the drone
-IRGC claimed that their… pic.twitter.com/NGjNExXbhm— Insightful Geopolitics (@InsightGL) February 4, 2026




