Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KGMU ने रचा इतिहास: हेपेटिक वेनस प्रेशर ग्रेडिएंट (HVPG) मापन की शुरुआत, लिवर सिरोसिस में नई उम्मीद

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
January 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पहली बार हेपेटिक वेनस प्रेशर ग्रेडिएंट (HVPG) के जरिए लीवर के प्रेशर का प्रत्यक्ष मापन सफलतापूर्वक किया गया है। यह हेपेटोलॉजी और लिवर रोगों के इलाज में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मेडिसिन विभाग की लिवर एवं पित्त रोग इकाई में यह प्रक्रिया डॉ. सुधीर वर्मा के नेतृत्व में पूरी हुई। टीम में डॉ. अमित आनंद, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. अजय कुमार पाटवा, डॉ. संजीव वर्मा और डॉ. उमंग महेश्वरी मुख्य चिकित्सक के रूप में शामिल थे।
नर्सिंग टीम में मनोज गौतम, शीतल और इंचार्ज सीमा सोनकर ने अहम भूमिका निभाई, जबकि तकनीकी सहयोग आकाश वर्मा और मुन्ना गुप्ता ने दिया।मरीज अत्यधिक शराब के सेवन से अल्कोहोलिक हेपेटाइटिस और एक्यूट-ऑन-क्रॉनिक लिवर फेल्योर (ACLF) की गंभीर स्थिति में था। HVPG मापन में 17 mmHg का उच्च मान सामने आया, जिससे लीवर में प्रेशर (पोर्टल हाइपरटेंशन) की गंभीरता स्पष्ट हुई। इस सटीक जानकारी के आधार पर मरीज की दवाओं की डोज को बेहतर तरीके से एडजस्ट किया गया, जिससे इलाज अधिक प्रभावी हो सका।KGMU के इतिहास में यह पहली बार है जब लीवर प्रेशर का ऐसा डायरेक्ट हेमोडायनामिक मूल्यांकन किया गया।
HVPG मापन लिवर सिरोसिस के स्टेजिंग, जटिलताओं (जैसे वैरिकल ब्लीडिंग) के जोखिम आकलन और इलाज की मॉनिटरिंग में बहुत महत्वपूर्ण है। सामान्य HVPG 1-5 mmHg होता है, जबकि 10 mmHg से ऊपर क्लिनिकल महत्वपूर्ण पोर्टल हाइपरटेंशन माना जाता है।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद और मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र आतम ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे KGMU में उन्नत लिवर सिरोसिस उपचार सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह उपलब्धि न केवल KGMU बल्कि उत्तर प्रदेश के लिवर रोगियों के लिए बेहतर इलाज की नई उम्मीद जगाती है!
Tags: KGMU ने रचा इतिहास
Previous Post

अयोध्या एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी, प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई, मिली चिकित्सकीय सहायता

Next Post

झांसी में ट्रक और ऑटोरिक्शा रिक्शा के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

September 26, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
Next Post
sanketik photo

झांसी में ट्रक और ऑटोरिक्शा रिक्शा के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

Recent Posts

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया...

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group