Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: फरार महिला को अदालत परिसर से गिरफ्तार करने की कोशिश; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

लखनऊ में अदालत परिसर के अंदर से एक महिला को गिरफ्तार करने की कोशिश के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकरियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पुलिसकर्मी वैवाहिक विवाद के कारण अपने ही पति को झूठे मामले में फंसाने की दो बार साजिश रचने वाली महिला को पकड़ने के लिए गये थे।

पुलिस के मुताबिक, 14 जनवरी को पुलिस ने काकोरी क्षेत्र में एक ऑनलाइन पोर्टर वाहन को रोका और लगभग 12 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि इस गोमांस की आपूर्ति अमीनाबाद के एक व्यापारी वासिफ को की जानी थी, जिसने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और इसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान जांचकर्ताओं को संदेह हुआ कि खेप को जानबूझकर कारोबारी को फंसाने के लिए भेजा गया था। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में वैवाहिक विवाद से जुड़ी एक कथित साजिश का पता चला, जिसमें कारोबारी वासिफ की पत्नी अमीना और उसके साथी अमान (भोपाल निवासी) की भूमिका का पता चला।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था, जिसके बाद अमान को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अमीना फरार है।

पुलिस के मुताबिक, इस सप्ताह के शुरू में लखनऊ उच्च न्यायालय परिसर के भीतर पुलिसकर्मियों ने अमीना को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसके वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गोमती नगर के विभूति खंड थाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से उकसाना) का आरोप लगाया गया है।

लखनऊ पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “कथित साजिश व निलंबित पुलिसकर्मियों की कार्रवाई दोनों की जांच जारी है और पुलिस मामले में नामजद महिला की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।

Tags: लखनऊ: फरार महिला को
Previous Post

GSTN ने पान मसाला के खुदरा बिक्री मूल्य आधारित मूल्यांकन पर परामर्श किया जारी

Next Post

भदोही: इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

September 28, 2026
Next Post

भदोही: इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान

Recent Posts

कीव में रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, तीन बच्चे सहित 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, मेडिकल सेंटर पर भी हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

कीव, रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न ठिकानों पर 24 घंटे लगातार की जा रही लक्षित बमबारी में कम से कम...

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नागोया, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाई खेलों में लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह की छलांग कम करके नापने...

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की...

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह के लिये टेंट लगाते समय करंट लगने से...

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group