फिरोजाबाद, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार और संविदा कर्मी लाइनमैन जयप्रकाश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों बुधवार को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। दोनों एंटी करप्शन कोर्ट आगरा में आज पेश किया जाएगा।
एंटी करप्शन आगरा के इंस्पेक्टर संजय यादव की टीम ने जेई को नौशहरा निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेई को पकड़कर टीम सरकारी बुलेरो में ले जाती दिख रही है। इधर, जेई जमीन पर घिसट रहा है, गिड़गिड़ा रहा और पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहे हैं।
यूपी | फिरोजाबाद में विजिलेंस ने पॉवर कॉरपोरेशन के JE राजेश पाल और संविदाकर्मी मुन्नेश कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा। टीम दोनों को घसीटकर ले गई। pic.twitter.com/OBPw5M1UD2
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 21, 2026




