Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका के साथ तनाव: ईरान ने व्यावसायिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र किए बंद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

ईरान ने देशव्यापी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए अपने हवाई क्षेत्र को व्यावसायिक विमानों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया।

ईरान द्वारा पायलटों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार, बंद चार घंटे से अधिक समय तक चला। ईरान एक महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम उड़ान मार्ग पर स्थित है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने ईरान के चारों ओर उत्तर और दक्षिण की ओर मार्ग परिवर्तन किया। हालांकि समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि बंद समाप्त हो गया है और सुबह सात बजे के तुरंत बाद कई घरेलू उड़ानें रवाना हो गईं।

ईरान ने इससे पहले जून में इजराइल के खिलाफ 12 दिनों के युद्ध और इजराइल-हमास युद्ध के दौरान इजराइल के साथ गोलीबारी के समय अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। हालांकि, वर्तमान में किसी प्रकार की शत्रुता के संकेत नहीं थे, बावजूद इसके इस बंद का असर वैश्विक विमानन जगत पर तुरंत पड़ा।

‘सेफएयरस्पेस वेबसाइट’ ने कहा, ‘‘कई एयरलाइनों ने पहले ही अपनी सेवाएं कम कर दी हैं या निलंबित कर दी हैं और अधिकतर एयरलाइनें ईरानी हवाई क्षेत्र से बच रही हैं।’’

‘सेफएयरस्पेस वेबसाइट’ संघर्षरत क्षेत्रों और हवाई यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करती है। वेबसाइट के अनुसार, ‘‘यह स्थिति आगे चलकर सुरक्षा या सैन्य गतिविधि का संकेत दे सकती है, जिसमें मिसाइल प्रक्षेपण या हवाई रक्षा में वृद्धि का जोखिम शामिल है, जिससे नागरिक यातायात की गलत पहचान का खतरा बढ़ जाता है।’’

ईरान पूर्व में एक वाणिज्यिक विमान को शत्रु का लक्ष्य समझ बैठा था। 2020 में ईरानी वायु रक्षा ने यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट पीएस752 को सतह से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों से मार गिराया। विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए। ईरान ने कई दिनों तक विमान को गिराने के आरोपों को पश्चिमी दुष्प्रचार बताकर सिरे से खारिज किया, लेकिन अंततः इसे स्वीकार कर लिया।

कतर में स्थित एक महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात कुछ कर्मियों को वहां से निकलने की सलाह दिए जाने के बाद हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया। कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी अपने कर्मियों को खाड़ी के इस छोटे से अरब देश में स्थित कई सैन्य अड्डों पर ‘‘अस्थायी रूप से रोकने’’ का आदेश दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 घंटे के भीतर कई ऐसे बयान दिए हैं जिनसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका यदि कोई कार्रवाई करेगा तो क्या कार्रवाई करेगा।

पत्रकारों से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि ईरान में फांसी की सजा देने की योजना रोक दी गई है, हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

ट्रंप ने एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों से कहा था कि ‘‘मदद आ रही है’’ और उनका प्रशासन इस्लामिक गणराज्य की घातक कार्रवाई के जवाब में ‘‘उचित कार्रवाई करेगा’’, जिसके बाद ट्रंप के रुख में यह बदलाव सामने आया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बयानबाजी को नरम करने की कोशिश की और अमेरिका से बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने का आग्रह किया।

Tags: अमेरिका के साथ तनाव
Previous Post

ईरान ने फांसी की सजा पर तामील जारी; ट्रंप का दावा- प्रदर्शनकारियों की हत्याएं ‘रुकीं’

Next Post

Ayodhya, नीलगाय को बचाने के चक्कर में केमिकल लदा टैंकर पलटा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
Next Post

Ayodhya, नीलगाय को बचाने के चक्कर में केमिकल लदा टैंकर पलटा

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group