Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान ने फांसी की सजा पर तामील जारी; ट्रंप का दावा- प्रदर्शनकारियों की हत्याएं ‘रुकीं’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें ‘‘विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से’’ यह बताया गया है कि ईरान में फांसी की सजा की योजना को रोक दिया गया है, जबकि तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी देने के संकेत दिए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इन दावों के समर्थन में हालांकि बहुत कम जानकारी दी गई है।

ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा था कि ‘‘मदद आ रही है’’ और उनका प्रशासन इस्लामिक गणराज्य की घातक कार्रवाई के जवाब में ‘‘उचित कार्रवाई करेगा’’।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 घंटे के भीतर कई ऐसे बयान दिए हैं जिनसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका यदि कोई कार्रवाई करेगा तो क्या करेगा। बुधवार को उनकी टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि वे कार्रवाई को टाल देंगे।

‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में शासकीय आदेशों और कानूनों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं। वे अब ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘फांसी की कोई योजना नहीं है, न ही किसी को फांसी दी जाएगी। मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है।’’

ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली, लेकिन उन्होंने इसे ‘‘दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों’’ से मिली जानकारी बताया। ट्रंप ने कहा कि यह जानकारी सच है या नहीं, इसकी पड़ताल वह बाद में करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी खुलासा नहीं किया कि इसकी पड़ताल वह कैसे करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह सच है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईरानी सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘कौन जानता है?’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हम इस पर नजर रखेंगे और देखेंगे कि प्रक्रिया क्या है।

मंगलवार को राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से अगले कदमों के बारे में परामर्श किया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ‘व्हाइट हाउस’ की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अधिकारियों ने ट्रंप के लिए राजनयिक दृष्टिकोण से लेकर सैन्य हमलों तक के विकल्पों पर विचार-विमर्श को लेकर पिछले शुक्रवार को बैठक शुरू की थी।

Tags: ईरान ने फांसी की सजा
Previous Post

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर 36 लाख लोगों ने गंगा और संगम में लगाई डुबकी

Next Post

अमेरिका के साथ तनाव: ईरान ने व्यावसायिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र किए बंद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
Next Post

अमेरिका के साथ तनाव: ईरान ने व्यावसायिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र किए बंद

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group