Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला जीतने के लिए उतरेगी आत्मविश्वास से भारी भारतीय टीम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 13, 2026
in खेल, देश
0
Under-19 Asia Cup Final कल; भारत की पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा कायम रखने पर नजर

राजकोट, विराट कोहली की शानदार फॉर्म ने भारत की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बढ़ती चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके तीन मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा।

भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। वाशिंगटन सुंदर उस मैच में चोटिल हो गए थे और वह वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

चयनकर्ताओं ने दिल्ली के आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की ऑलराउंडर को प्राथमिकता देने की रणनीति को देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में एक और ऑलराउंडर को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

ऋषभ पंत पहले वनडे से पूर्व चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो टीम प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में एक और विकल्प हो सकते हैं।

भारतीय टीम के पास कई विकल्प हैं लेकिन अगले महीने से शुरू होने वाले टीम टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

टी20 टीम में वनडे टीम से बिल्कुल अलग बल्लेबाजी क्रम होगा। लेकिन कुछ नाम दोनों टीमों में समान हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम ऑलराउंडर तिलक वर्मा का है जो ग्रोइन की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले तीन टी20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय टीम की इन चिंताओं के बीच सभी की निगाह कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेगी जो अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। पहले मैच में कोहली वनडे में अपने 54वें शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 91 गेंदों पर खेली गई 93 रन की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में काफी अंतर नजर आता है। कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली जबकि उप कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। रोहित शर्मा फिर से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।

कोहली इस समय अलग ही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं और वह आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपेक्षाओं और आलोचनाओं के बोझ से पूरी तरह मुक्त हैं।

कोहली ने शुरुआत से ही न तो आक्रामक बल्लेबाजी करने से परहेज की है और न ही रन बनाने का कोई मौका छोड़ा है। यही कारण है कि उन्होंने वडोदरा में सभी प्रारूपों में सबसे कम पारियों में 28,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

भारत को हालांकि अपनी गेंदबाजी विशेषकर स्पिनरों के प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। पिछले मैच में तेज गेंदबाजों को गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने से कुछ विकेट मिले थे और स्पिनरों को निरंजन शाह स्टेडियम में बेहतर पिच की उम्मीद होगी।

पहले वनडे में हार के बावजूद न्यूजीलैंड को इससे काफी आत्मविश्वास मिला होगा कि कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उसने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत जब सहजता से लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रहा था तब काइल जैमीसन ने अपने गेंदबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन करके मैच को रोमांचक बना दिया था। उसकी टीम को आखिरी क्षणों में कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा था।

बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। उसकी टीम इस विभाग में सुधार करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

Tags: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला
Previous Post

बहराइच: लाल-नीली बत्ती व हूटर लगे वाहन इनोवा क्रिस्टा से नेपाल में प्रवेश कर रहे 05 व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

मथुरा: जेब में सांप लेकर अस्पताल में घुसा ई-रिक्शा चालक

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post
मथुरा: जेब में सांप लेकर अस्पताल में घुसा ई-रिक्शा चालक

मथुरा: जेब में सांप लेकर अस्पताल में घुसा ई-रिक्शा चालक

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group