अयोध्या सिंधी समाज समाज की अग्रणी संस्था सिंधु सेवा समिति (रज़ि.) की साधारण सभा की बैठक बचपन प्ले स्कूल में आहुत हुई जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उप्र सरकार अमृत राजपाल व कुशल संचालन महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल ने किया।
संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल ने बैठक को संबोधित कर नववर्ष 2026 की सभी को बधाई देते हुए कहा कि सिंधी समाज सामाजिक रूप से आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से 2026 में और सशक्त बनेगा और कहा कि संपूर्ण सिंधी समाज के सहयोग से “प्रभु झूलेलाल चिकित्सा सहायता फंड” का गठन कर समाज के जरूरतमंदों लोगों के इलाज में मदद की जाएगी एवं सभी के सहयोग का आह्वाहन किया।
संस्था महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल ने बताया कि अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान के पूर्व 17,18 जनवरी को महिला,पुरुष एवं बच्चों के लिए टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
पूज्य साईं नितिन राम जी का शाल पाखर पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
संस्था संरक्षक मोहन मध्यान ने बताया कि नववर्ष पर पदाधिकारियों की तंबोला (हौजी) व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशः कमल रावलानी, सौरभ लखमानी, राजकुमार रामानी, नारायण दास केवल रामानी, तेज कुमार माखेजा एवं संगीत के सर्वश्रेष्ठ गायक तुलसी मलकानी, जगदीश (जग्गू) चंदानी को पुरस्कृत किया गया।
बैठक में साईं नितिन राम जी,संस्था संरक्षक गिरधारी चावला, संरक्षक ओम अंदानी, संरक्षक भीमन दास माखेजा, संरक्षक कमलेश केवलानी, मुखिया धर्मपाल रावलानी आदि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सुरेश पंजवानी, उपाध्यक्ष राकेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, संजय मदान, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, गोविंद चावला, कन्हैया लाल सागर, मंत्री राजकुमार रामानी, नारायण दास केवल रामानी, बलदेव आडवाणी, विजय लखमानी, सुखदेव साधवानी, अशोक अंदानी, शंकर राजपाल ,कमल रावलानी, मनीष मंध्यान, धनेश बजाज, कैलाश साधवानी, सौरभ लखमानी, संजय सावलानी, दिलीप बजाज, राजीव मदान , डॉ कीर्त मदान, सुमित माखेजा, कपिल हासानी, संजय कुमार, विनोद बजाज, राजेश जसवानी, कन्हैया लाल माखेजा, संतोष रायचंदानी, गौरव मदनानी, रूपचंद, बंटी माखेजा, अनिल माखेजा, संजय वलेचा, सुरेश तलरेजा,घनश्याम राहेजा, विनोद हिंगोरानी, बंटी माखेजा, कमलेश माखेजा, रोहित बिजलानी, विशेष आमंत्रित सदस्यों में जय कुमार आहूजा, नरेश क्षेत्रपाल, ज्ञान मोटवानी, ज्ञान केशवानी, वासुदेव चंदानी, जय मध्यान आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।




