Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झांसी में महिला ऑटो ड्राइवर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
झांसी में महिला ऑटो ड्राइवर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

झांसी जिले में पहली महिला ऑटो ड्राइवर के तौर पर मशहूर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

झांसी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) प्रीति सिंह ने पिछले सोमवार को कहा था कि चार और पांच जनवरी की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ऑटो रिक्शा चालक की ऑटो रिक्शा पलटने से स्टेशन रोड पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनीता चौधरी (35) के रूप में हुई।

हालांकि, सोमवार देर शाम अनीता के पति द्वारका चौधरी ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में, पोस्टमॉर्टम जांच में जब यह पुष्टि हो गयी कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी, तो प्रेम नगर इलाके के रहने वाले 37 साल के मुकेश झा, उसके बेटे और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उनमें से दो को देर शाम हिरासत में ले लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इस मामले में मुख्य आरोपी के बेटे शिवम (18) और उसके साले मनोज (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश झा को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में मुकेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अनीता की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे प्यार में धोखा मिला था। एसपी (नगर) ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इलाके की पहली ऑटो ड्राइवर बनने पर 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने अनीता चौधरी को सम्मानित भी किया था। इसके अलावा झांसी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

Tags: झांसी में महिला ऑटो ड्राइवर
Previous Post

मथुरा में कबाड़ के गोदामों में मिली पशुओं की खाल तथा अन्य अवशेष

Next Post

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, नमाज पढ़ने की कोशिश पर कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

Related Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
Next Post
अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, नमाज पढ़ने की कोशिश पर कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, नमाज पढ़ने की कोशिश पर कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

Recent Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group